Woman

महिला दिवस और होली कवि मिलन

वेब मीडिया और हिन्‍दी साहित्‍य परिषद द्वारा टिकरापारा रायपुर में होली एवं महिला दिवस पर कवि सम्‍मेलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महंगाई और मिलावट के साथ कृष्‍ण को होली के लिए मंजुला श्रीवास्‍तव ने आमंत्रण किया, छत्‍तीसगढ़ सरकार को 2 रूपया किलो चावल और दारू की दुकान के लिए आशा श्रीवास्‍तव ने होली और महिला दिवस की बधाई दी। वहीं गीतकार श्‍यामसुंदर त्रिपाठी ने भजन सरिता के द्वारा देश की वर्तमान रामायण का मतला दिया। अरूणा चौहान और जयप्रकाश त्रिपाठी श्रृंगार के साथ गुलालमय होली और महंगाई के साथ होली चित्रण किया।

श्री सना अहमद ने वन्‍दे मातरम गीत को उर्दु में गाकर उन मुस्लिम मजहबी लोगों को गीत की संस्‍कृति से परिचीत करवाया जो कि महिला दिवस का सांकेतिक गीत है की महिलाएं अमन और चैन के लिए भाषाओं के चक्रव्‍यूह को तोड़कर भी भारत की सांस्‍कृतिक एकता में अपना अमूल्‍य सहयोग दे सकती हैं। यह भी एक होली का सुंदर रंग है।

महिला समिति स्वेच्छानुदान

राज्योत्सव 2009 -मुख्यमंत्री द्वारा महिला समिति को एक लाख रूपए का स्वेच्छानुदान

रायपुर, 02 नवम्बर 2009 राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और विधान सभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने यहां शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में आयोजित सप्ताह व्यापी राज्योत्सव 2009 के कार्यक्रम में महिला सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के पंडाल का अवलोकन किया। Read more »

छत्तीसगढ़ में साढ़े चार हजार जागृति शिविर

रायपुर, 01 अगस्त 2009 - महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और उनके हित में चलायी जा रही शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत स्तर पर महिला जागृति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

महिला और बाल विकास विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2009-19 में इन शिविरों के आयोजन के लिए एक करोड़ 04 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। राज्य में विगत चार वर्षों में चार हजार 685 महिला जागृति शिविर आयोजित किए गए। इनके आयोजन में विभाग द्वारा दो करोड़ 59 लाख रूपए की धन राशि खर्च की गई। लगभग बीस लाख महिलाओं ने इन शिविरों में आकर अपने संवैधानिक अधिकारों और महिला एवं बाल कल्याण की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। Read more »

पूरक पोषण आहार के लिये 123.45 करोड़

रायपुर, 13 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थित बाल विकास परियोजनाओं में पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के लिये 123 करोड़ 45 लाख रूपए की राशि जिलेवार जारी कर दी है। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के लगभग 34 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 25 लाख हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के लिए प्रदेश के रायपुर जिले को सर्वाधिक राशि आबंटित की गई है। उन्होनें बताया कि पूरक पोषण आहार के लिए रायपुर जिले को 17 करोड़ 40 लाख रूपए और सरगुजा जिले के लिये 15 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि आवंटित की गयी है। इसी प्रकार बिलासपुर जिले के लिये 13 करोड़ पांच लाख रूपए, दुर्ग जिले के लिये 12 करोड़ रूपए, बस्तर जिले के लिये आठ करोड़ दस लाख रूपये रायगढ़ जिले के लिए छह करोड़ 90 लाख रूपए जारी की गई है। Read more »

पूरक पोषण आहार कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ बहुत जल्द बनेगा कुपोषण मुक्त राज्य - आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूरक पोषण आहार कार्यक्रम
हर दिन लगभग 25 लाख हितग्राहियों को पौष्टिक आहार
इनमें 19.77 लाख बच्चे और 5.18 लाख माताएं शामिल
पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता बढ़ाने राशि भी बढ़ाई गई
छत्तीसगढ़ रायपुर, 09 जुलाई 2009 छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त राज्य के रूप में नई पहचान दिलाने के लिए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के लगभग 34 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों में ''पूरक पोषण आहार कार्यक्रम'' चलाया जा रहा है। इसके उत्साहजनक नतीजे देखे जा रहे हैं। बच्चों में कुपोषण की दर वर्ष 1998 की 61 प्रतिशत की तुलना में घटकर अब केवल 52 प्रतिशत के आस-पास रह गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसे आगामी वर्ष 2015 तक और भी कम करते हुए 30 प्रतिशत के आस-पास लाने का लक्ष्य घोषित किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी ने कहा है कि राज्य को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में पूरक पोषण आहार कार्यक्रम की बहुत बड़ी भूमिका होगी। Read more »

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी का दौरा

छत्तीसगढ़ रायपुर, 07 जुलाई 2009 - महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेंडी कल 08 जुलाई को जिला मुख्यालय नारायणपुर में दोपहर बारह बजे और बस्तर जिले के तहसील मुख्यालय कोंडागांव में शाम 4.30 बजे चावल उत्सव का शुभारंभ करेगीं। Read more »

Rs one lakh financial help

Chhattisgarh Resident Died of drowning in the well gets cash help
Chhattisgarh Raipur, 06 Jul 2009 - In Raipur district of Chhattisgarh Radheshyam Patel resident village Kumhari of Tehsil Kasdol died as a result of the drowning in hoe well, Rs one lakh economic assistance has been sanctioned to his wife, Mrs. Sakunbai under section 6 (4) of revenue book circular.

Additional Collector Balaudabajar have said, releasing approved funds, to Tehsildar Kasdol for early payment of the amount.

Chhattisgarh Hindi News
कुएं में डूबने से मौत पर एक लाख रुपए की आर्थिक मदद Read more »

तीन सगी बहनों की आत्म हत्या

मुख्यमंत्री ने तीन सगी बहनों की आत्म हत्या पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
रायपुर, 05 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के बिलासपुर जिले में हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम दखनकांपा में बीती रात एक ही परिवार की तीन सगी बहनों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए गहरा दु:ख व्यक्त किया है। Read more »

छत्तीसगढ़ महिलाओं को रसोई गैस पर सौ रूपए छूट

यह अनुदान योजना चालू जुलाई माह से लागू
राज्य शासन द्वारा योजना के लिए मार्गदर्शी सिध्दांत भी तय किए गए

रायपुर, 01 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की घोषणा के अनुरूप राज्य शासन द्वारा महिलाओं को घरेलू रसोई गैस (एल.पी.जी.) के नवीन कनेक्शन पर अनुदान के रूप में एक सौ रूपए की विशेष छूट जी जाएगी।

यह विशेष अनुदान योजना चालू जुलाई माह से लागू होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस वर्ष विगत 09 फरवरी को राज्य विधानसभा में प्रदेश सरकार का वित्तीय वर्ष 2009-10 का बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए इस महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की थी। Read more »

विशेषज्ञ चिकित्सकों को आईयूसीडी कॉपर टी प्रशिक्षण

रायपुर, 30 जून 2009 नया और अत्याधुनिक अस्थायी गर्भनिरोधक साधन आईयूसीडी 380-ए (कॉपर टी) लगाने के लिए प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आज यहां राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान में सम्पन्न हुआ।

एक सप्ताह तक चले इस प्रशिक्षण में स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार डॉ. श्रीमती जयालाल मोहन ने प्रशिक्षकों को आईयूसीडी 380-ए (कॉपर टी) लगाने की तकनीकी जानकारी दी। राजनांदगांव और बस्तर जिले के चयनित प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। Read more »

अगर आपमें दृढनिष्चय है और ऊपर वाले पर भरोसा है तो कभी भी नाकामयाबी का मुंह नहीं देखना पडेगा-...

दंतेवाडा़ 20 नवंबर 2012 – गीदम नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक तीन, चार, पांच एवं छह के जनता की...

कृषि एवं श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू 21 और 22 नवबंर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे 21 नवबंर...

कृषि एवं श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू 21 और 22 नवबंर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे 21 नवबंर...

सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन रियल टाइम इलेक्ट्रोनिक पी.डी.एस. -

...

जेसीआई रायपुर मेट्रो का पाजिटिव एटीट्यूड पर प्रषिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न - रायपुर 15 जून 2012. -...

हरियाली ने दिखाया विकास का रास्ता - कवर्धा, 14 जून 2012। अतिक्रमण मुक्त जमीन पर...

रायपुर - निधन समाचार - हरजीवन भाई वाढेर नही रहे - चौबे कालोनी निवासी हरजीवन भाई वाढेर का आज...

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया - रायपुर एक जून 2012/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन...

रोजगार मेलों में 19 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

रायपुर 29 मई 2012 - राज्य शासन...

Syndicate content