अगर आपमें दृढनिष्चय है और ऊपर वाले पर भरोसा है तो कभी भी नाकामयाबी का मुंह नहीं देखना पडेगा-...
जल बचाओ महाअभियान की सफलतम कहानी
जल बचाना करोड़ों की बचत का फायदा बना
वॉटरशेड मिशन से मात्र 13,000 रूपए के बोरी बंधान से लाखों की फसल बची
छत्तीसगढ़ के अनेक गांवों में लाखों की फसल बचने से करोड़ों रूपए की उत्पादकता जलग्रहण मिशन का परोक्ष और अपरोक्ष फायदा क्रांतिकारी रहा
श्री जगदेव राम भगत छत्तीसगढ़ी में जलग्रहण मिशन की कथा सुनाते हुए -
छत्तीसगढ़, रायपुर, - दावन नाला ग्राम नवापारा में जलग्रहण मिशन ने चमत्कार किया। नवापारा गांव के निवासी श्री हरिओम, मनराखनसिंह और भारत सिंह ने दावननाला में मात्र 13,000 रूपए में बोरीबंधान का कार्य कर व्यर्थ बहने वाले पानी को रोका और यह रूका पानी सीधे लाखों रूपए के स्वर्ण बचत में तब्दील हुआ। जलग्रहण की यह कहानी कई गांवो की है।
बोरी बंधान से जल भराव फोटोकिसानों में पानी बचाने के प्रति बढ़ती ललक, जल संरक्षण की तकनीकी जानकारी और ग्रामीणों की मिलजुलकर की गई ठोस पहल से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के अनेक गांवों में मात्र तेरह-तेरह हजार रूपए के खर्च पर नाले के पानी को बोरियों से बांधकर किसानों ने अपनी लाखों की फसल को सूखने बचाया हैं। जल ग्रहण मिशन के तहत बोरियों से किसी नाले को बांधकर उसके पानी को फसलों में सिंचाई के लिए उपयोग करने का यह काम राज्य में पहली बार किया गया है।
रायपुर, 13 अक्टूबर 2009 - पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज यहां मंत्रालय में जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव के साथ सरगुजा जिले की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। श्री नेताम ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सिंचाई के रकबें में वृध्दि करने के निर्देश दिए। बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता श्री माइकल फ्रासिंस, अधीक्षण अभियंता श्री आर.बी.सिंह और कार्यपालन अभियंता श्री पी.के.नायक भी उपस्थित थे।
श्री नेताम ने कहा कि सरगुजा जिले में खुटपाली व्यपवर्तन योजना के संबंध में वहां के स्थानीय किसानों ने अपनी जमीन में सिंचाई के लिए आवेदन दिया था। उन्होंने किसानों के आवेदन का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। श्री नेताम ने रामानुजगंज क्षेत्र में सिंचाई परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खुटपाली व्यपवर्तन योजना की वार्षिक सिंचाई क्षमता तीन हजार 50 हेक्टेयर क्षेत्र है। इस योजना से 11 ग्राम लाभान्वित होंगे। इस योजना के लिए 29 करोड़ 50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। प्रथम चरण में 16.02 किलोमीटर लम्बाई की बीयर का काम प्रगति पर है। अधिकारियों ने बताया कि रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में छह सिंचाई परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
श्री नेताम ने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई परियोजनाओं के अधिक से अधिक प्रस्ताव दिए जाए। उन्होंने कहा कि सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए छोटी-छोटी परियोजनाओं के काम ज्यादा से ज्यादा लिए जाए। बड़ी सिंचाई परियोजनाओं के काम भी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और विभागीय मद की राशि से किए जा सकते है। Read more »
रायपुर, 10 अक्टूबर 2009 - राज्य सरकार ने जांजगीर-चाम्पा जिले के विकासखंड नवागढ़ में महानदी पर शिवरीनारायण बैराज निर्माण के लिए 116 करोड़ 44 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। जल संसाधन विभाग ने यहां मंत्रालय से जारी आदेश में कहा है कि इस परियोजना का निर्माण सार्वजनिक निस्तारी सुविधा, भू-जल संवर्धन और औद्योगिक प्रयोजन से किया जाएगा।
निर्माण कार्य शुरू होने से पहले जल-कर की सम्पूर्ण अग्रिम राशि संबंधित उद्योगों से प्राप्त करने का निर्णय भी राज्य शासन द्वारा लिया गया है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए है।
मुख्यमंत्री ने दी हरी झण्डी
छत्तीसगढ़ में 19.64 अरब रूपए की सिंचाई योजनाओं को मिली मंजूरी
बढ़ेगा भू-जल स्तर
छत्तीसगढ़, रायपुर, 09 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य में 19 अरब 64 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 27 विभिन्न लघु सिंचाई योजनाओं के निर्माण प्रस्तावों को हरी झण्डी दे दी है। Read more »
जल के नमूने की जांच के लिए सभी पंचायतों को 'वाटर टेस्टिंग किट' उपलब्ध कराया जाएगा
सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए समीक्षा
रायपुर, 07 अक्टूबर 2009 - ग्रामीण स्तर पर सभी उपलब्ध पेयजल स्रोतों के जल के नमूनों की जांच के लिए प्रदेश के सभी पंचायतों को 'वाटर टेस्टिंग किट' उपलब्ध कराया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री दिनेश श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 30 अक्टूबर तक सभी स्रोतों का जल परीक्षण कर लिया जाए।
श्री श्रीवास्तव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की गतिविधियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यपालन अभियंताओं से चर्चा की। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान, 27 अक्टूबर को आयोजित हाथ धुलाई दिवस की कार्ययोजना, ग्राम पंचायत स्तर पर जल परीक्षण, राज्य में विकासखण्ड स्तर पर सरपंच सम्मेलन की तैयारी की जानकारी आदि विषयों पर चर्चा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में अधिकारियों ने बताया गया इस वर्ष साढ़े सात लाख शौचालय निर्माण का लक्ष्य के विरूध्द अब तक डेढ़ लाख शौचालय बन चुके हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में हाथ धोने के सही तरीका अपनाने के लिए राज्य में 27 अक्टूबर को हाथ-धुलाई दिवस मनाने संबंधी तैयारियों की भी जानकारी ली गयी। बताया गया कि इसके लिए पंचायतों के पास सर्व शिक्षा अभियान के तहत एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वच्छता मिशन के माध्यम से पर्याप्त राशि उपलब्ध है। अब समय आ गया है कि स्कूलों में साल में एक बार हाथ-धुलाई दिवस मनाने के स्थान पर इस अभियान को प्रतिदिन चलाया जाए। Read more »
राज्य सरकार ने धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद स्थित ग्राम सिलौटी में एनीकट निर्माण के लिए लगभग चार करोड़ 43 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
जल संसाधन विभाग ने यहां मंत्रालय से स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है। खारून नदी पर इस एनीकट का निर्माण सार्वजनिक निस्तारी सुविधा, भू-जल संवर्धन और स्थानीय स्तर पर सिंचाई सुविधा के लिए किया जाएगा। जल संसाधन मंत्री श्री हेमचन्द यादव ने अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार ने रायपुर जिले में विकासखंड कसडोल स्थित ग्राम राजादेवरी में जोंक नदी पर एनीकट निर्माण के लिए लगभग चार करोड़ 93 लाख रूपए की मंजूरी दी है।
जल संसाधन विभाग ने यहां मंत्रालय से इसकी प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। इस एनीकट का निर्माण सार्वजनिक निस्तारी सुविधा और भू-जल सवंर्धन के लिए किया जाएगा।
जल संसाधन मंत्री श्री हेमचन्द यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रायपुर जिले के विकासखंड अभनपुर में दुलना सिंचाई व्यपवर्तन योजना के निर्माण के लिए 136 करोड़ 65 लाख रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।
जल संसाधन विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से जारी प्रशासकीय स्वीकृति आदेश के अनुसार इस लघु सिंचाई परियोजना का निर्माण पूर्ण होने पर इलाके में खरीफ मौसम के दौरान एक हजार 997 हेक्टेयर अर्थात लगभग चार हजार 992 एकड़ के रकबे में किसानो को फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। जल संसाधन मंत्री श्री हेमचन्द यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासकीय स्वीकृति आदेश में कहा गया है कि निर्माण कार्य स्वीकृत राशि के अन्तर्गत पूर्ण किया जाए। दोबारा लागत वृध्दि स्वीकार नहीं की जाएगी।
केलो परियोजना के लिए 599 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर, 29 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के रायगढ़ जिले में केलो नदी पर बनने वाली वृहद सिंचाई परियोजना के लिए 598 करोड़ 91 लाख रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।
जल संसाधन विभाग ने यहां मंत्रालय से केलो वृहद सिंचाई परियोजना के निर्माण के लिए इस राशि की पुनरीक्षित प्रशासकीय मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। इस परियोजना का निर्माण पूर्ण होने पर क्षेत्र में 22 हजार 810 हेक्टेयर अर्थात् लगभग 57 हजार एकड़ से कुछ अधिक रकबे में खरीफ के दौरान किसानों को खेतों के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। Read more »
रायपुर, 28 जुलाई 2009 - प्रदेश में चालू मानसून सत्र में एक जून से लेकर 28 जुलाई तक 514.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 28 जुलाई को 14.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है। दस वर्षों की औसत वर्षा के आधार पर गत इस अवधि में 542.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई थी।
राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि एक जून से 28 जुलाई तक प्रदेश के कोरिया जिले में 330.3 मिलीमीटर, सरगुजा जिले में 378 मिलीमीटर, जशपुर जिले में 480.5 मिलीमीटर, रायगढ़ जिले में 595.4 मिलीमीटर, महासमुंद जिले में 864.1 मिलीमीटर और रायपुर जिले में 606.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। Read more »

अगर आपमें दृढनिष्चय है और ऊपर वाले पर भरोसा है तो कभी भी नाकामयाबी का मुंह नहीं देखना पडेगा-...
दंतेवाडा़ 20 नवंबर 2012 – गीदम नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक तीन, चार, पांच एवं छह के जनता की...
कृषि एवं श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू 21 और 22 नवबंर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे 21 नवबंर...
कृषि एवं श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू 21 और 22 नवबंर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे 21 नवबंर...
सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन रियल टाइम इलेक्ट्रोनिक पी.डी.एस. -
...
जेसीआई रायपुर मेट्रो का पाजिटिव एटीट्यूड पर प्रषिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न - रायपुर 15 जून 2012. -...
हरियाली ने दिखाया विकास का रास्ता - कवर्धा, 14 जून 2012। अतिक्रमण मुक्त जमीन पर...
रायपुर - निधन समाचार - हरजीवन भाई वाढेर नही रहे - चौबे कालोनी निवासी हरजीवन भाई वाढेर का आज...
मुख्यमंत्री ने व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया - रायपुर एक जून 2012/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन...
रोजगार मेलों में 19 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार
रायपुर 29 मई 2012 - राज्य शासन...