Vimochan of 5th Point of “Chhattisgarh Vaaniki Darpan” by Forest Minister Shri Agrawal

वन मंत्री श्री अग्रवाल द्वारा 'छत्तीसगढ़ वानिकी दर्पण' के पांचवें अंक का विमोचन

वन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां अपने निवास पर वन विभाग की अर्ध्दवार्षिकी पत्रिका 'छत्तीसगढ़ वानिकी दर्पण' के जनवरी-जून 2008 अंक का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्री आर.के. शर्मा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. अनूप भल्ला, सचिव वन श्री कौशलेन्द्र सिंह, मुख्य वन संरक्षक श्री मुदित कुमार, वन संरक्षक श्री देवेन्द्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ वानिकी दर्पण के नए अंक में छत्तीसगढ़ वन सूचना प्रणाली - नवीन प्रयोग, वनों की कार्ययोजना निर्माण के लिए मूलभूत जानकारियों एवं आंकड़ों के सृजन में भौगोलिक सूचना प्रणाली एवं सुदूर संवेदी तकनीक का उपयोग, वनों की सुरक्षा का प्रतिफल- माचकोट ग्राम में उमड़ी खुशहाली, वन प्रबंधन समिति तोंगपाल के अभिनव प्रयास, अनुसंधान एवं विस्तार में नई दिशाएं -शहरी रोपणी, जोरा, हल्दू पौधे - लाभ अनेक, साल वनों में प्राकृतिक पुनरूत्पादन, विकास की धारा में- छत्तीसगढ़ राज्य वनोषधि बोर्ड, वन विकास के नए आयाम, वन प्रबंधन समितियों का राज्य स्तरीय महासम्मेलन, राष्ट्रीय बांस मिशन पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन - नई दिल्ली और 16वीं अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ शीर्षक से उपयोगी जानकारियां प्रकाशित की गई है।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार