Swarojgar 2008 - Rajesh Munot distributing PMRY loans to young enterprenuers

Your browser is not able to display this multimedia content.

Problems viewing videos?
Download latest Windows Media Player

उद्योग राज्य मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज यहां आयोजित कार्यक्रम 'स्वरोजगार 2008' में प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत 253 हितग्राहियों को लगभग दो करोड़ रूपए राशि के ऋण वितरित किए।

स्वरोजगार अपनाएं युवा - श्री मूणत
प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत 253 हितग्राहियों को दो करोड़ रूपए के ऋण वितरित

उद्योग राज्य मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज यहां आयोजित कार्यक्रम 'स्वरोजगार 2008' में प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत 253 हितग्राहियों को लगभग दो करोड़ रूपए राशि के ऋण वितरित किए। राज्य शासन के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा वाणिज्यिक बैंकों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस ऋण वितरण समारोह में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव तथा धमतरी जिले के हितग्राहियों को ऋण वितरित किए गए। इस अवसर पर श्री मूणत ने युवा बेरोजगारों का आव्हान किया कि नौकरी की तलाश में भटकने की बजाय वे स्वरोजगार को अपनाएं और अपने साथ ही दूसरे बेरोजगारों को भी रोजगार मुहैया कराएं।

स्थानीय मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री मूणत ने कहा कि उद्यमिता को बढ़ावा देने राज्य शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा युवा बेरोजगारों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए अनेक सुविधाएं भी दी जा रही हैं। युवा वर्ग को इन योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेकर स्वयं का उद्योग अथवा व्यवसाय स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज आधारित उद्योगों के साथ ही कृषि आधारित तथा वन आधारित उद्योगों की काफी संभावनाएं हैं। इसके साथ ही साथ हस्तशिल्प, हाथकरधा आदि क्षेत्रों में भी स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं जिनका दोहन किया जाना चाहिए। श्री मूणत ने कहा कि मन में संकल्प लेकर लगन के साथ काम करने से सफलता अवश्य मिलती है। स्वाभिमान के साथ तभी जिया जा सकता है जब व्यक्ति स्वावलम्बी हो।

उद्योग आयुक्त श्री एस.के.बेहार ने भारत में व्याप्त बेरोजगारी के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि इससे यह परिलक्षित होता है शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाईयों को स्पर्श करने पर बेरोजगारी की स्थिति में भी इजाफा हो रहा है। इस स्थिति से निपटने का एकमात्र रास्ता स्वरोजगार को अपनाना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अवसरों की राह न देखें बल्कि अवसर पैदा करें। समारोह को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक श्री दिनेश खरे तथा देना बैंक के सहायक महाप्रबंधक श्री राजकुमार भारद्वाज ने भी संबोधित किया।

स्वरोजगार 2008 में प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को ऋण वितरण के साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार योजना के परिवर्तित मापदण्डों की भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही उद्योग राज्यमंत्री श्री मूणत ने तीन हितग्राहियों को आटो रिक्शा की चाबियां सौंपी। उन्होंने इस योजना से लाभान्वित उद्यमियों की सफलता की कहानियों पर आधारित एक पुस्तिका का भी विमोचन किया।

श्री मूणत ने प्रदेश के महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अन्तर्गत वर्ष 2007-08 के लक्ष्य के विरूध्द शत प्रतिशत प्रकरण स्वीकृत कर शत-प्रतिशत ऋण वितरित किए जाने की उपलब्धि के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद के हाल में ही सेवानिवृत्त हुए महाप्रबंधक श्री बी.पी.मिश्रा को सम्मानित किया। इस अवसर पर विशेष सचिव उद्योग श्री विनोद गुप्ता, राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री राजेश गोवर्धन सहित उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में योजना के हितग्राही उपस्थित थे।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार