अगर आपमें दृढनिष्चय है और ऊपर वाले पर भरोसा है तो कभी भी नाकामयाबी का मुंह नहीं देखना पडेगा-...
रायपुर, 08 नवम्बर 2009 राजधानी के आकाश में कल आकर्षक एवं मोहक ''सूर्यकिरण'' का रोमांचक प्रदर्शन करने वाले भारतीय वायुसेना के जाबांज पायलटों की टीम ने आज राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन से राजभवन में भेंट की। राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन ने उनका स्वागत किया और ''सूर्यकिरण'' एयरोबेटिक टीम की सराहना करते हुए कहा कि इससे राज्य के युवा वायुसेना में अपने कैरियर तलाश करने के लिए प्रेरित होंगे।
इस अवसर पर बातचीत के दौरान राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में स्कूली स्तर की शिक्षा के समय से ही एन.सी.सी. के माध्यम से उनमें वायुसेना के प्रति ललक पैदा की जानी चाहिए। Read more »
राज्योत्सव 2009 - राजधानी के आकाश पर भारतीय वायुसेना के जाबांज पायलटों ने किया रोमांचक प्रदर्शन
रायपुर, 07 नवम्बर 2009 राज्योत्सव के समापन अवसर पर भारतीय वायु सेना के सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम के जाबांज पायलटों ने आज राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब के ऊपर आकाश में हवाई करतब का अद्वितीय प्रदर्शन किया।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन के साथ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधान सभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण, महापौर श्री सुनील सोनी ने भी इस उम्दा प्रदर्शन का आनंद लिया। इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी श्रीमती विमला नरसिम्हन एवं मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती वीणा सिंह भी उपस्थित थीं।
पहली बार राजधानी रायपुर में आयोजित इस एयरोबेटिक टीम के प्रदर्शन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ के निवासी विंग कमांडर श्री जॉय थामस कुरियन ने किया। एयरोबेटिक टीम में उनके साथ स्क्वाड्रन लीडर दीपक सेठिया, अजीत कुलकर्णी, बृजेश पॉल, वी.एस. सैनी, के. रामजी यादव, ए. ठाकरे, के.सी. सुनीष, विंग कमांडर के. आई. अहमद, अनंत पुजारी, रजत त्यागी, डी. रॉय चौधरी, वी.के. दुबे, अरूणाक्ष नंदी, विनय प्रताप सिंह, फ्लाईट लेफ्टिनेंट तुषार थोसर आदि शामिल थे। Read more »
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य अतिथि
राज्योत्सव 2009 का समापन 7 नवम्बर को
रायपुर, 07 नवम्बर 2009 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की नवमीं वर्षगांठ पर स्थानीय सांईस कॉलेज मैदान में एक नवम्बर से चल रहे राज्योत्सव 2009 का समापन सात नवम्बर को होगा। समापन समारोह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 7 नवम्बर को शाम छह बजे से राज्योत्सव मेला स्थल सांईस कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया है। Read more »
राज्योत्सव के समापन अवसर पर सांस्कृतिक संध्या में होंगे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम
दोरला नृत्य, डंडा नृत्य, सरहुल और पंथी नृत्य के साथ भरथरी गायन भी कुणाल गांजावाला मुम्बई और रंजीत बोस रायपुर की प्रस्तुति भी
रायपुर, 06 नवम्बर 2009 - राज्य स्थापना दिवस पर यहां शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मैदान पर आयोजित राज्योत्सव 2009 के समापन के अवसर पर कल 7 नवम्बर को सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ के साथ मुंबई के कलाकार कार्यकम पेश करेंगें।
सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत शाम पांच बजे से राज्योत्सव प्रदर्शनी परिसर के मंच पर होगी। पांच बजे से रात्रि साढ़े आठ बजे तक छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। Read more »
राज्योत्सव में आज भी होंगे रंगारंग कार्यक्रम
• मदन चौहान और भारती बंधु पेश करेंगे भजन
• खुमान साव का चंदैनी गोंदा
• उषा बारले और शांति बाई चेलक का पंडवानी गायन
• छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक राज्यों के लोक नृत्यों का प्रदर्शन
रायपुर, 02 नवम्बर 2009 - छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर यहां शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के विशाल मैदान में आयोजित सप्ताह व्यापी राज्योत्सव 2009 के तीसरे दिन कल तीन नवम्बर को भी दर्शकों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, संगीत और नृत्य के विविध रंग देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित असम, पंजाब, मणिपुर और उत्तर प्रदेश के लोक नृत्यों की मनोरम छटा भी वहां लोगों का मन मोह लेगी। देश के अनेक जाने-माने कलाकार अपने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। Read more »
राजधानी के आकाश में सात नवम्बर को युध्दक विमानों का रोमांचक प्रदर्शन
मुख्यमंत्री ने विशेष बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 02 नवम्बर 2009 छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की नौवीं वर्षगांठ पर आगामी सात नवम्बर को राजधानी रायपुर और आठ नवम्बर को भिलाई नगर में प्रस्तावित भारतीय वायु सेना के युध्दक विमानों के रोमांचक प्रदर्शन की तैयारियां उत्साह के साथ चल रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम यहां अपने निवास पर एक विशेष बैठक लेकर इन तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम अपने लड़ाकू विमानों के साथ आकाशीय प्रदर्शन करेंगे। वायु सेना का यह रोमांचक प्रदर्शन मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के आकाश में पहली बार होने जा रहा है। डॉ. रमन सिंह ने राज्य की नई पीढ़ी में वायु सेना के प्रति आकर्षण बढ़ाने के उद्देश्य से एयरचीफ मार्शल श्री पी.व्ही. नायक को इस आशय का प्रस्ताव भेजा था। Read more »
Tribute to Shahid V. K. Chaubey Martyr Madanvada Rajnandgaon with Kavita by Hasya Kavi Dr. Surendra Dubey Chhattisgarh Rajyotsava 2009.
Chhattisgarh Video | Raipur Video | Hasya Video | Kavita Video | Hasya Kavita Video | Tribute Kavita Video | Tribute Video | V. K. Chaubey Video | Rajyotsav Video |
राज्योत्सव 2009 का शुभारंभ - देश के अग्रिम पंक्ति में स्थान बनाएगा छत्तीसगढ़ : श्री नरसिम्हन
रायपुर, 01 नवम्बर 2009 - राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री ई.एस.एल.नरसिम्हन ने आज राजधानी रायपुर में राज्योत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री नरसिम्हन ने अपने उद्बोधन की शुरूआत राजभाषा छत्तीसगढ़ी में की।
उन्होंने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ राज बने नौ बरस हो गे हे। आज बरसगांठ के बेरा मा सामिल होके मोला अब्बड़ खुशी होत हे। सबले पहली मैं हर इहां रहइया सब्बो झन ला बधाई देवत हवं। मैं हा प्रार्थना करथवं कि हमर नौ साल के 'छत्तीसगढ़' हा, हर दिन अऊ आगे बढ़ही, अऊ विकास म देश के सबले अग्रिम पंक्ति मा स्थान बनाही। मोला विश्वास हे कि जनता मन राज ला आगे बढ़ाये बर अपन पूरा सहयोग देही। अइसन आयोजन ले हमर राज के कला, संस्कृति, साहित्य, पर्यटन, कृषि अऊ उद्योग ला बढ़ावा मिलथे। मैं मनाथंव कि इहां रहवइया सब्बो झन के जीवन मा खुशहाली, शांति अऊ समृध्दि हो ही। राज्यपाल श्री नरसिम्हन ने कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की ओर आदिवासी कल्याण, अहिंसा और गौ-रक्षा, महिला उत्थान, खेल, सामाजिक समरसता, कृषि, समाज कल्याण, पत्रकारिता आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न संस्थाओं और विशिष्ट जनों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया।
समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, नेता प्रतिपक्ष श्री रविन्द्र चौबे, संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल, लोकनिर्माण मंत्री श्री राजेश मूणत, लोक सभा सांसद द्वय सर्वश्री विष्णु देव साय और श्री रमेश बैस, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेंडी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले, सांसद श्री विष्णुदेव साय, महापौर श्री सुनील सोनी उपस्थित थे। Read more »
Prabhanjan Mishra Classical Singer or Shatriya Gayak performing Hindi Bhajans at First day of Rajyotsava 2009 on 1st November.
Raipur Video | Chhattisgarh Video | Classical Video |
Chhattisgarh Culture Minister Shri Brijmohan Agrawal offering Rajyotsava Momento or Smriti Chinah to distinguish guest starting from Chhattisgarh Governor ESL Narsimhan and Chief Minister Chhattisgarh Dr. Raman Singh and Chhattisgarh Speaker Shri Dharam Lal Kaushik at 9th Birth Day, 9th Jubilee Year of Chhattisgarh creation or Chhattisgarh Foundation Day on 1st Novemver 2009.

अगर आपमें दृढनिष्चय है और ऊपर वाले पर भरोसा है तो कभी भी नाकामयाबी का मुंह नहीं देखना पडेगा-...
दंतेवाडा़ 20 नवंबर 2012 – गीदम नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक तीन, चार, पांच एवं छह के जनता की...
कृषि एवं श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू 21 और 22 नवबंर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे 21 नवबंर...
कृषि एवं श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू 21 और 22 नवबंर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे 21 नवबंर...
सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन रियल टाइम इलेक्ट्रोनिक पी.डी.एस. -
...
जेसीआई रायपुर मेट्रो का पाजिटिव एटीट्यूड पर प्रषिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न - रायपुर 15 जून 2012. -...
हरियाली ने दिखाया विकास का रास्ता - कवर्धा, 14 जून 2012। अतिक्रमण मुक्त जमीन पर...
रायपुर - निधन समाचार - हरजीवन भाई वाढेर नही रहे - चौबे कालोनी निवासी हरजीवन भाई वाढेर का आज...
मुख्यमंत्री ने व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया - रायपुर एक जून 2012/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन...
रोजगार मेलों में 19 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार
रायपुर 29 मई 2012 - राज्य शासन...