Paddy support price should be Rs One Thousand, just like wheat

Paddy Support price Rs1000/-Paddy Support price Rs1000/-धान का समर्थन मूल्य भी गेहूं के बराबर एक हजार रूपए होना चाहिए : डॉ. रमन सिंह
Chief minister of Chhattisgarh Dr Raman Singh once again raised voice to increase the minimum support procurement price of paddy to Rs one thousand per quintal just equivalent to wheat. Second thing he forced for is agriculture loan at four percent interest to farmers. He said center should seriously consider over these issues.

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सहित देश के धान उत्पादक राज्यों के किसानों के हित में एक बार फिर धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य गेहूं के बराबर एक हजार रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित करने और किसानों को सिर्फ चार प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण की सुविधा देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि केन्द्र को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

डॉ. सिंह ने आज राजधानी रायपुर के नजदीक ग्राम निमोरा स्थित राज्य ग्रामीण विकास संस्थान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न सुरक्षा विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्धाटन सत्र में अपने उद्बोधन के दौरान यह मांग दोहराई।

मुख्यमंत्री ने केन्द्र द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष 2008-09 के बजट में देश के लघु और सीमांत किसानों की ऋण मुक्ति के निर्णय को स्वागत योग्य बताते हुए यह भी कहा कि सिर्फ ऋण मुक्ति से ही काम नहीं चलेगा। इसके साथ हमें देश के किसानों को आर्थिक दृष्टि से भी आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है और इसके लिए उन्हें सिर्फ चार प्रतिशत के न्यूनतम ब्याज पर कृषि ऋण प्राप्त करने की सुविधा मिलनी चाहिए।

Average rating
(0 votes)

Comments

सार्वजनिक

सार्वजनिक वितरण प्रणाली सरकार का एक बहुत ही अच्छा प्रयास है गरीबों के हित में कार्य करने का
इससे गरीबों को कम कीमत पर भोजन और अन्य खाद्य सामग्री जो दैनिक आवश्यकता है प्राप्त हो पाई है
सरकार का ये प्रयास हमारे राज्य के गरीबो और निम्न आय वर्ग के लोगों को राहत पहुंचा रहा है

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार