One More Crore for Bihar Flood Relief

Flood Victims in Bihar get another installment of One Crore Rupees from Chhattisgarh Electricity Board.
The cheque of One Crore Rupees handed over to The Chief Minister Chhattisgarh Dr. Raman Singh by The Chairman CSEB Mr. Rajeev Ranjan along with Minister of State for Commerce and Industry, Mr. Rajesh Munot and Energy and Water Resource Principal Secretary Mr. Vivek Dhand. CSEB already have donated one crore Bihar Flood Relief Fund.

छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल द्वारा बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ रूपए की एक और किश्त

मुख्यमंत्री को चेक सौपा गया

रायपुर, 06 अक्टूबर 2008 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को आज यहां उनके निवास पर बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत की ओर से एक करोड़ रूपए का चेक सौपा गया। मंडल अध्यक्ष श्री राजीव रंजन ने मुख्यमंत्री को यह चेक सौपा। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष के माध्यम से बिहार के बाढ़ प्रभावितों के लिए भेजी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इसे मिलाकर विगत एक महीने में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल द्वारा बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को अब तक दो करोड़ रूपए की धनराशि प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री को आज दूसरी बार चेक भेट करने के अवसर पर वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री राजेश मूणत, ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक ढांड, विद्युत मंडल के सदस्य सर्वश्री व्ही.के.वर्मा, एस.पी.चतुर्वेदी, व्ही. के.जैन, एम.बी.मेडेकर और सचिव श्री व्ही.के.श्रीवास्त तथा अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एस.सी.नेगी भी उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि इसके पहले विगत सात सितम्बर को भी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को राज्य विद्युत मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ रूपए की धनराशि का चेक भेट किया गया था।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार