Problems viewing videos?
youtube.com
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गुजरात के बड़ोदरा जिले में बाघपुर से बोड़ेली गांव जा रहे आज एक स्कूली बस के नहर में गिर जाने पर उसमें सवार अनेक मासूम छात्र-छात्राओं की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
डॉ. सिंह ने दिवंगत बच्चों के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। ज्ञातव्य है कि ये बच्चे बाघपुर से बोड़ेली परीक्षा देने जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में चालक-परिचालक की आकस्मिक मृत्यु पर भी गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
Comments
Post new comment