तमिलनाडु सुनामी पीड़ितों के लिये छत्तीसगढ़ 'दीनदयालपुरम्'

छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल
दो करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से 125 आवासों का निर्माण
जिला प्रशासन नागपट्टनम को आवासीय परिसर हस्तांतरित
सुनामी 2004 के समय पांच करोड़ रूपए की बांस-बल्ली और खाद्यान्न भेजा था।
छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान की व्यवस्था करने अनेक योजनाएं संचालित

रायपुर, 22 फरवरी 2008 - छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तमिलनाडु के नागपट्टनम जिले के 125 सुनामी प्रभावित परिवारों के लिए नये आवासों का निर्माण कर वहां के जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है। इन आवासों के परिसर का नाम छत्तीसगढ़ 'दीनदयालपुरम्' रखा गया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा इन आवासों का निर्माण हुडको चेन्नई के तकनीकी सहयोग से तमिलनाडु सेवा भारती स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से कराया गया है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री सुभाष राव ने गत दिवस तमिलनाडु राज्य के नागपट्टनम जिले के ग्राम पन्ननगुडी में आयोजित एक समारोह में जिला प्रशासन नागपट्टनम को इस परिसर को हस्तांतरित किया। इस अवसर पर श्री राव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान की व्यवस्था करने अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना की विशेष रूप से चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना से छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को भोजन की चिंता से मुक्ति मिल गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब वर्ग के व्यक्तियों के लिए अनेक आवासीय योजनाएं भी संचालित की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि दिसम्बर 2004 में आये समुद्री तूफान सुनामी ने तमिलनाडु के समुद्र तटवर्ती क्षेत्रों में तबाही मचायी थी। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से तमिलनाडु के सुनामी पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और तात्कालिक सहायता बतौर पांच करोड़ रूपए की बांस-बल्ली और खाद्यान्न भेजा था। इसके अलावा प्रदेश शासन की ओर से सुनामी से सर्वाधिक प्रभावित तमिलनाडु के नागपट्टनम जिले के पन्ननगुडी ग्राम में मछुआरों के लिए आवासीय परिसर बनाने का निर्णय लिया गया था। इस परिसर में लगभग दो करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से एक सौ पच्चीस आवास बनाए गए।

छत्तीसगढ़ दीनदयालपुरम् आवासीय परिसर के हस्तांतरण कार्यक्रम में श्री सन्मूगनाथन नई दिल्ली, डिप्टी चीफ हुडको चेन्नई कैप्टन श्री एस.के. सुनेजा, सचिव सेवा भारती संस्था तमिलनाडु श्री केशव विनायगम तथा उपायुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल श्री एस.के. चौधरी भी उपस्थित थे।

View Larger Map

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार