उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई दी

भारत के उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर देशवासियों की समृध्दि और खुशहाली के लिए बधाई दी है ।

उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह हमें वचनबध्दता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है जिससे हमारे पूवर्जों के सपने साकार हो सकें । हम अपने सभी देशवासियों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लक्ष्य पूरा करने हेतु अपने कदम जारी रखेंगे । समय की पुकार यही है कि हम इसे यथाशीघ्र प्राप्त करने के लिए मिल जुल कर कार्य करें ।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.