छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन ने उनसठवें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
अपने संदेश में राज्यपाल श्री नरसिम्हन ने कहा है कि यह अवसर भारत माता के उन महान सपूतों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिये अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि यह अवसर जहां हमें गणतंत्र की सफलता और सार्थकता पर गर्व करने का अवसर देता है वहीं देश और प्रदेश देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीभरी भूमिका निभाने का आह्वान भी करता है।
Comments
Post new comment