दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से आज होगा राज्यपाल के संदेश का प्रसारण

देश के उनसठवें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का प्रसारण आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से 26 जनवरी 2008 को प्रात: साढे अाठ बजे से किया जायेगा।

दूरदर्शन केन्द्र रायपुर के निदेशक श्री बैकुण्ठ पाणिग्रही ने बताया कि महामहिम राज्यपाल के संदेश का प्रसारण 26 जनवरी की सुबह साढ़े आठ बजे प्रदेश स्थित सभी लो पावर एवं हाई पावर रिले केन्द्रों से किया जायेगा। आकाशवाणी रायपुर की केंद्र निदेशक श्रीमती गीता मरकाम ने जानकारी दी है कि राज्यपाल जी का जनता के नाम संदेश राज्य के समस्त आकाशवाणी केंद्रों अंबिकापुर, बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर एवं जगदलपुर से एक साथ प्रात: साढे आठ बजे से प्रसारित किया जायेगा।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.