गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2008 के अवसर पर राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम यहां महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच पर शाम 7 बजे शुरू होगा।

महामहिम राज्यपाल श्री ई.एस.एल.नरसिम्हन सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और महापौर श्री सुनील सोनी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

सांस्कृतिक संध्या में लोकरंग अर्जुंदा द्वारा 'आजादी की गाथा' और तेजस्विनी बिलासपुर द्वारा 'गीत संग्राम लक्ष्मी का' की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर राज्यपाल श्री नरसिम्हन संस्कृति विभाग द्वारा प्रकाशित 'सांस्कृतिक पंचांग' (सांस्कृतिक कैलेण्डर 2008) का विमोचन भी करेंगे।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.