मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर जनता को शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनता को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सिंह ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जनता के नाम जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह राष्ट्रीय पर्व देशवासियों के लिए राष्ट्र की स्वतंत्रता और अपने महान लोकतंत्र के महत्व को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गणतंत्र दिवस हमे अपने महान स्वतंत्रता संग्राम और अपनी मातृ भूमि की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले महान शहीदों को भी विनम्रता से याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह लोक पर्व हमे अपने देश की आजादी की रक्षा के लिए हमेशा सजग और संगठित रहने तथा देश की तरक्की के लिए राष्ट्रीयता की भावना के साथ काम करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित सम्पूर्ण राष्ट्र की तरक्की और खुशहाली की कामना की है।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.