भव्य और आकर्षक होगा 'केपिटल काम्प्लेक्स'

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज रायपुर 21 जनवरी 2008 को नया रायपुर क्षेत्र के ग्राम राखी में राज्य के केपिटल काम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 179 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले इस काम्प्लेक्स का कुल क्षेत्रफल 6 लाख 70 हजार वर्गफीट होगा,जिसमें पांच ब्लॉक होंगे। इस काम्प्लेक्स का निर्माण कार्य 24 माहों में पूरा करने का लक्ष्य है।
Click to Play VideoClick to Play Videoclick to play videoclick to play video
केपिटल काम्प्लेक्स में मंत्रालय भवन, विभागाध्यक्षों के कार्यालय, विधानसभा भवन, लेण्ड स्केप, पौध रोपण, वाहन पार्किंग आदि शामिल होगा। काम्प्लेक्स के प्रस्तावित पांच ब्लॉकों में पहला ब्लॉक मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए होगा। इसके पांचवे तल पर मुख्यमंत्री कक्ष और मुख्यमंत्री सचिवालय होगा। दूसरा ब्लॉक सेकेटरीज ब्लाक होगा, जिसमें मुख्यसचिव और अन्य सचिवों के लिए 29 कक्ष होंगे। इस ब्लॉक में 3 कान्फेन्स हॉल, एक मीटिंग हाल तथा केंटिन होगा। ब्लॉक 3 मंत्रालयीन कर्मचारियों के लिए होगा, जिसमें 72 नग हॉल बनाने का प्रावधान है। ब्लॉक चार में मंत्रालय से संबंधित सुरक्षा गार्ड, पम्प स्टेशन, बिजली पैनल कक्ष और ब्लॉक पांच में लाबी रहेगा।

काम्प्लेक्स निर्माण में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसमें हाई ग्रेड कांक्रीट एवं स्टील का उपयोग करते हुए भवन को फ्रेम स्ट्रक्चर के आधार पर कॉलम, बीम एवं फ्लेंट स्लेग का उपयोग किया जाएगा। काम्पलेक्स में कुल 13 नग लिफ्ट लगाए जाएंगे। भवन का तापमान नियंत्रण के लिए भवन के चारों तरफ कांक्रीट की दीवार का निर्माण किया जाएगा तथा छत पर सेरेमिक क्रेजी टाइल्स भी लगाया जाएगा। अत्याधुनिक अग्नि शामक यंत्रों का प्रावधान भी इस काम्प्लेक्स में किया जा रहा है। केपिटल काम्प्लेक्स के निर्माण का जिम्मा मेसर्स आई.व्ही.आर.सी.एल. इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड प्रोजेक्टस लिमिटेउ हैदराबाद को दिया गया है।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.