मंत्रालय भवन (केपिटल कॉम्पलेक्स) और सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल सोमवार 21 जनवरी को राजधानी रायपुर के नजदीक ग्राम राखी में अपरान्ह तीन बजे मंत्रालय भवन (केपिटल कॉम्पलेक्स) सहित प्रथम चरण की सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। मंत्रालय भवन निर्माण के लिए राज्य शासन द्वारा 179 करोड़ 12 लाख रूपए और सड़कों के निर्माण के लिए 302 करोड़ 60 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। मंत्रालय भवन और सड़कों का निर्माण दो वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य है। इन निर्माण कार्यों के लिए हैदराबाद की दो निजी कम्पनियों से अनुबंध किया गया है। मंत्रालय भवन का निर्माण छह लाख 70 हजार वर्गफीट भूमि पर किया जाएगा, जबकि सड़कों की कुल लम्बाई 67 किलोमीटर होगी, जिनमें फोरलेन सड़क सहित पूल-पुलिया, फुटपाथ, विद्युत व्यवस्था और वृक्षारोपण के कार्य भी शामिल हैं।

निर्माण कार्यों के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री रमेश बैस करेंगे। नया रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री गणेशराम भगत, राजस्व, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, नगरीय प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल, गृह, जेल और सहकारिता मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री अजय चन्द्राकर, लोक निर्माण तथा उद्योग राज्य मंत्री श्री राजेश मूणत और मंदिर हसौद क्षेत्र के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार