सरगुजा-रायगढ़ खाद्यान्न सुरक्षा योजना प्रारंभ

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर की विशाल जन सभा में दोनों योजनाओं की शुरूआत करते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आम आदमी के जीवन की सुरक्षा से लेकर गरीबों की खाद्यान्न सुरक्षा के लिए भी हर संभव कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना में सरगुजा जिले के पौने चार लाख से अधिक गरीब परिवारों को शामिल किया गया है। श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इतना बड़ा महत्वपूर्ण फैसला कोई भी सरकार तभी करती है जब वह गरीबों के दु:ख दर्द को लेकर संवेदनशील होती है। यह योजना भी छत्तीसगढ़ सरकार की गरीबों के प्रति संवेदनशीलता को प्रकट करती है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृह, जेल एवं सहकारिता मंत्री श्री रामविचार नेताम, सरगुजा एवं उत्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, विधायकगण सर्वश्री शिवप्रताप सिंह, विजयनाथ सिंह और सिध्दनाथ पैकरा, राज्य संस्कृत बोर्ड अध्यक्ष श्री चिन्तामणि सिंह, राज्य लघु वनोपज संघ अध्यक्ष श्री मुरारीलाल सिंह, पाठयपुस्तक निगम अध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल, महापौर अम्बिकापुर श्री प्रबोध मिंज, राज्य विपणन संघ अध्यक्ष श्री राधाकृष्ण गुप्ता और जिले के अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे। रायगढ़ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री वेंकैया नायडू ने मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने गरीबों के लिए खाद्यान्न सुरक्षा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष रूप से प्रशंसा की। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सर्वश्री धर्मेन्द्र प्रधान और विष्णुदेव साय, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री श्री सत्यानंद राठिया, विधायक द्वय सर्वश्री विजय अग्रवाल और ओमप्रकाश राठिया तथा पूर्व राज्य सभा सांसद श्री लखीराम अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार