रायपुर-बिलासपुर खाद्यान्न सुरक्षा योजना प्रारंभ

राजधानी रायपुर के सप्रे स्कूल मैदान में आयोजित समारोह में वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रायपुर जिले के तीन लाख 74 हजार गरीब परिवारों के लिए और बिलासपुर में लगभग तीन लाख 88 हजार गरीब परिवार के लिए मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि बढ़ती हुई महंगाई के इस दौर में छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीबों को सिर्फ तीन रूपए किलो के अत्यंत किफायती मूल्य पर हर महीने 35 किलो चावल देने की योजना संचालित करते हुए एक पुण्य का कार्य किया है।

श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में गरीबों को भोजन के लिए पर्याप्त अनाज और रहने के लिए आवासीय सुविधा देना किसी भी सरकार की सबसे बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी होती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसे पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से महसूस किया है। श्री राजनाथ सिंह ने इन दोनों योजनाओं के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री सहित राज्य की जनता को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनांए दी। रायपुर के कार्यक्रम में लोकसभा सांसद द्वय सर्व श्री धर्मेन्द्र प्रधान और रमेश बैस, राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल व्यास, राजस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री राजेश मूणत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री सुनील सोनी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री श्याम बैस तथा विभिन्न निगम मण्डलों और आयोगों के अध्यक्ष और पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बिलासपुर के कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अमर अग्रवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री बद्रीधर दीवान, लोकसभा सांसद श्री पुन्नूलाल मोहले, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मुनीराम साहू, नगर निगम के महापौर श्री अशोक पिंगले तथा अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार