सरगुजा जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 49902 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें मोटा धान 1454 मीट्रिक टन एवं ग्रेड ए धान 48448 मीट्रिक टन है। अम्बिकापुर संग्रहण केन्द्र के अन्तर्गत आने वाले 78 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। समितियों से अब तक 11965 मीट्रिक टन धान कस्टम मिलिंग को दिया जा चुका है। धान भरने के लिए समितियों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है। किसानों को उनकी धान का समर्थन मूल्य तत्काल उपलब्ध कराने के लिए जिला विपणन केन्द्र अम्बिकापुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को 40.90 करोड़ की राशि दी गई है। कस्टम मिलिंग के लिए 18 हजार 800 मीट्रिक टन धान का अनुबंध मिलरों से किया जा चुका है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया है कि इस वर्ष एक लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है। पिछले वर्ष 82 हजार 847 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी।
Comments
Post new comment