राशन कार्ड वितरण सहित शासकीय योजनाओं में लापरवाही की शिकायत सरपंच और तीन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में राशन कार्ड वितरण में उदासीनता बरतने और हितग्राही मूलक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही की शिकायतों पर ग्राम पंचायत महंत की सरपंच श्रीमती इन्द्राणी बाई और सचिव श्री विजय कुमार सिंह को पद से हटाने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा।

इसी कड़ी में जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों की विशेष पूरक पोषण आहार वितरण योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी परियोजना अधिकारी सुश्री मंगला कदम और ग्राम पंचायत खोखसा में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से संबंधित कार्यों में लापरवाही की शिकायत पर रोजगार सहायक श्री कश्यप को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जांजगीर-चाम्पा जिले के कलेक्टर श्री अलोक अवस्थी ने कल जिले के बलौदा और नवागढ़ विकासखंडों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों विकासखंड मुख्यालयों में अलग-अलग बैठक लेकर मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायत योजना तथा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इन बैठकों में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संगीता पी. सहित विभिन विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक भी उपस्थित थे।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार