पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बूढ़ातालाब के नीलाभ उद्यान में उनकी प्रतिमा पर श्रध्दासुमन अर्पित कर विनम्र श्रध्दांजलि दी।
नगर निगम रायपुर के महापौर श्री सुनील सोनी, सभापति श्री रतन डागा, नेता प्रतिपक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री वर्धमान खुराना, पार्षद श्री सूर्यकांत राठौर, श्री नरेन्द्र यादव, श्री छगन चौबे, श्री दिलीप सारथी, श्री संजू नारायण सिंह ठाकुर, श्री रविकांत यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्वामी विवेकानंद को श्रध्दांजलि दी।
Comments
Post new comment