गरीबों के चावल को कालाबाजारी करने वाले जेल जाएंगे - श्री मूणत

लोक निर्माण एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री राजेश मूणत ने प्रदेश के 34 लाख गरीब परिवारों को तीन रूपए किलो की दर पर चावल उपलब्ध कराने के लिए 16 जनवरी से प्रारंभ हो रही मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गरीबों के चावल की कालाबाजारी करने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सीधे जेल भेजा जाएगा। श्री मूणत ने लोगों से आव्हान किया कि वे इस योजना में गड़बड़ी करने वालों की शिकायत करें।

लोक निर्माण एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग दो करोड़ रूपए लागत के निर्माण कार्यों की शुरूआत करते हुए कहा कि रायपुर शहर को राजधानी के रूप में विकास करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आगे आना चाहिए।

लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री मूणत ने आज राजधानी के विभिन्न हिस्सों में सघन दौरा कर दो करोड़ रूपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। श्री मूणत ने पंडरी वार्ड में दो लाख रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने पंडरी वार्ड में ही शीतला मंदिर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य तथा सुलभ शौचालय का भी भूमिपूजन किया। श्री मूणत ने कोटा वार्ड में लगभग 20 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट सड़कों का भूमिपूजन कर इनके निर्माण की शुरूआत की। उन्होंने गुढ़ियारी में नगर निगम द्वारा दस लाख रूपए की लागत से बनाए जा रहे देवांगन समाज के सामुदायिक भवन का भी भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महापौर श्री सुनील सोनी तथा आयुक्त नि:शक्तजन श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा भी उपस्थित थे।

श्री राजेश मूणत ने माना बस्ती क्षेत्र में 36 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट सड़कों के निर्माण की शुरूआत की। उन्होंने उरकुरा में लगभग एक करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली सीमेन्ट कांक्रीट सड़कों का भी भूमिपूजन किया। इन सभी अवसरों पर श्री मूणत ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र में चार से पांच करोड़ रूपए के विकास कार्य हुए हैं। किसी-किसी वार्ड में तो सात-आठ करोड़ रूपए तक के विकास कार्य किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि शहर का विकास तथा जनता की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है और वे इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। पंडरी और कोटा वार्ड के नागरिकों ने उनके वार्डों में कराए गए विकास कार्यों के लिए श्री मूणत के प्रति आभार व्यक्त किया।

आज आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, पार्षद श्री संजय श्रीवास्तव, श्री गोपी साहू, श्रीमती कुंती बेहरा, श्रीमती उषा साहू, श्री प्रमोद साहू, श्रीमती अंजू तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार