सर्वाधिक धान की आवक रायपुर जिले की समितियों में
राज्य में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के डेढ़ हजार से अधिक धान खरीदी केन्द्रों पर कल 13 जनवरी तक एक हजार 876 करोड़ रूपए से अधिक राशि का 24 लाख 88 हजार 279 मीटरिक टन धान खरीदा जा चुका है। धान खरीदी का यह विशेष अभियान विगत एक नवम्बर 2007 से चल रहा है। इस दौरान विगत लगभग 74 दिनों में इन समितियों में खरीदे गए धान में छह लाख 50 हजार मीटरिक टन मोटा, 11 लाख 69 हजार मीटरिक टन ग्रेड-ए तथा छह लाख 68 हजार मीटरिक टन सरना धान शामिल है।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक रायपुर जिले में अब तक 489.78 करोड़ रूपए से अधिक राशि का 6 लाख 54 हजार 374 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। दूसरे नम्बर पर दुर्ग जिला है, जहां 286.90 करोड़ रूपए से अधिक राशि का तीन लाख 84 हजार 735 मीटरिक टन धान खरीदा जा चुका है। महासमुंद जिले में 198.69 करोड़ रूपए से अधिक राशि का दो लाख 64 हजार 309 मीटरिक टन धान खरीद जा चुका है। धमतरी जिले में 157.92 करोड़ रूपए से अधिक राशि का दो लाख 07 हजार 148 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। राजनांदगांव जिले में 107 करोड़ रूपए से अधिक राशि का एक लाख 42 हजार 034 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। कबीरधाम जिले में 31.21 करोड़ रूपए से अधिक राशि का 41 हजार 022 मीटरिक टन धान खरीदा जा चुका है। बिलासपुर जिले में 140.13 करोड़ रूपए से अधिक राशि का एक लाख 83 हजार 290 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
इसी प्रकार कोरबा जिले में 13.17 करोड़ रूपए से अधिक राशि का 17 हजार 554 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। जांजगीर-चाम्पा जिले में 161.28 करोड़ रूपए से अधिक राशि का दो लाख 14 हजार 795 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। रायगढ़ जिले में 143.47 करोड़ रूपए से अधिक राशि का एक लाख 89 हजार 515 मीटरिक टन धान खरीदा जा चुका है। जशपुर जिले में 7.56 करोड़ रूपए से अधिक राशि का नौ हजार 945 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। सरगुजा जिले में 45.54 करोड़ रूपए से अधिक राशि का 58 हजार 120 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। कोरिया जिले में 5 करोड़ 72 लाख रूपए से अधिक राशि का सात हजार 367 मीटरिक टन धान खरीदा जा चुका है। उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में 51.46 करोड़ रूपए से अधिक राशि का 67 हजार 157 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। बस्तर (जगदलपुर) जिले में 30.60 करोड़ रूपए से अधिक राशि का 39 हजार 757 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में 5.50 करोड़ रूपए से अधिक राशि का सात हजार 157 मीटरिक टन धान खरीदा जा चुका है।
Comments
Post new comment