जय छत्तीसगढ़ डॉट कॉम

दुनिया में छत्तीसगढ़ी वेब पोर्टल लांच
एक छत्तीसगढ़ी एक वाक्य
100 ब्लाग्स
छत्तीसगढ़ी ग्रीटिंग
इंटरनेट मैगजीन की वीडियो वेबसाईट

इंटरनेट विहीन लोगों को कंप्यूटर, इंटरनेट एवं संबधित सुविधायें उपलब्‍ध करवा रोड शो के व्‍दारा जय छत्तीसगढ़ डाट कॉम एक साथ कई इतिहास रचने जा रहा है। इस पोर्टल वेबसाईट में छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़ के हर पहलू को जमीन से इंटरनेट और इंटरनेट से जमीन तक लाने-पहुंचाने का जन आधारित सक्रिय मंच दिया गया हैं ।

इसमें छत्तीसगढ़ी - (भाषा, साहित्य एवं संस्कृति), छत्तीसगढ़ – (राजनीति, समाज, विचार, संस्कृति, पर्यटन, इतिहास, व्यापार, उघोग, खेल, धर द्वार, विविध, छत्तीसगढ़ भाषा सीखे, छत्तीसगढ़ी शब्दकोष, सैर-सपाटा, खाबो-खवाबो, खेत-खलिहाल, एवं छत्तीसगढ़ी अनुवाद) आदि विभाग बनाये जा रहें है ।
जय छत्‍तीसगढ़ डाट काम में एक छत्‍तीगढ़ी वाक्‍य सम्मिलित करने का विशेष प्रबन्‍ध है ताकि सामान्‍य कम्‍प्‍यूटर चलाने वाले कम से कम प्रयास व्‍दारा अपना वाक्‍य वेब साइट में दर्ज कर सकें ।

ब्लाग स्‍व प्रकाशन का चमत्कारी साधन है जो आम लोगों को दिग्गज हस्तियों के समकक्ष सफलता दे रहा हैं। जो प्रचार, प्रसार एवं प्रभाव बड़े बड़े महारथी साहित्यकार, कवि, राजनेता पाते हैं वैसा ही प्रसार आम जन ब्लाग के द्वारा प्राप्त कर रहें है। छत्तीसगढ़ में ब्लागर दो-चार ही है। विशेषकर इंटरनेट का उपयोग न करने वाले लोगों को सभी तकनीकी सुविधायें सहित निःशुल्क ब्लाग प्रदान किया जा रहा है। यह जमीन से जुड़े लोगों को वैश्विक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक प्रयास है।

नववर्ष के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ी बधाई संदेश की विशेष व्यवस्था रखी गई है। वेबसाईट पर कोई भी व्यक्ति निःशुल्क बधाई संदेश प्रसारित कर सकते है।

इंटरनेट प्रकाशन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ी एवं छत्तीसगढ़ नामक इंटरनेट मैगजीन का मेगा लान्च 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी की मध्य रात्रि 12 बजे किया जा रहा है।

जय छत्तीसगढ़ डॉट कॉम में अत्याधुनिक वीडियो पोर्टल की व्यवस्था है जिसमें छत्तीसगढ़ का जीवन्त वीडियो हमेशा उपलब्ध रहेगा। जय छत्तीसगढ़ के मानद सलाहकार डॉ. सुधीर शर्मा एक नये तरीके से नई दुनिया में छत्तीसगढ़ी एवं छत्तीसगढ़ को स्‍थापित करने के लिए अपनी पूरी शक्तियों से इस वेबसाइट के निर्माण विकास में मानद सलाहकार का कार्य कर रहें है।

With arrival of happy new year 2008, a special internet magazine on Chhattisgarhi and Chhattisgarh is being presented at 12 o’ clock of midnight of 31 December 2007 and 1 January 2008. Important articles of Rajbhasha Chhattisgarhi and Hindi are included in this magazine. It is a collectors item.

Average rating
(0 votes)

Comments

badhai

Nav varsh ki hardik badhaiyan

गाडा गाडा बधाई

नवा साल के गाडा गाडा बधाई

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार