छत्तीसगढ़ प्रदेश के 243 खिलाड़ियों का अलंकरण

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन ने आज रायपुर में आयोजित एक अलंकरण समारोह में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ खेल अंकुर अलंकरण, छत्तीसगढ़ खेल गौरव अलंकरण, छत्तीसगढ़ खेल शिखर अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया और उन्हें सम्मान स्वरूप नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की।

जिन खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। उनमें बास्केटबॉल सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने वालों को छत्तीसगढ़ खेल अंकुर कांस्य अलंकरण पदक के साथ चार-चार हजार की राशि से नवाजा गया है। ये खिलाड़ी है- के. राजेश कुमार, श्याम सुंदर, जोधासिंह, अजय प्रताप, प्रभदीप सिंह, विनय कुमार जनबंध, सुनील कुमार एन, अमन दीप सिंह चीमा, आशुतोष ओझा, प्रतिक कुमार राव।

इसी तरह बास्केटबाल सब जूनियर में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों को छत्तीसगढ़ खेल अंकुर स्वर्ण अलंकरण पदक के साथ दस-दस हजार से नवाजा गया। इसमें रंजीता कौर, कु. ए. कविता, कु. पुष्पा निषाद, शालिनी श्रीवास्तव, कु. सरनजीत कौर, मीनाक्षी देशमुख, संगीता कौर, संगीता दास, एन.वी. स्नेह राव, ज्योति कुमारी, हरजित कौर, सृष्टि उरॉव शामिल हैं। कांस्य एवं सात-सात हजार की राशि से नवाजे जाने वालों में श्री एस.टी. मुरली कृष्णन, श्री संतोष कुमार, श्री टी.आर.एस राव, श्री निर्मल सिंह, श्री पवन तिवारी, प्रथम सिंह, किरण पाल सिंह, तुषार जैन, लुमेंद्र साहू, राहुल राय, मोहन निषाद, अंकित पाणीग्रही शामिल हैं। बास्केटबाल जूनियर स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ खेल गौरव स्वर्ण अलंकरण के साथ पंद्रह-पंद्रह हजार की राशि से नवाजे जाने वालों में कवलजीत कौर, कु. राखी राजपूत, नेहा जैन, कु. निकिता गोदामकर, कु. अरूणा किन्डो, कु. मंजीता कौर, कु. वन्दना एक्का, कु. संगीता कौर, कु. भवानी शुक्ला, कु. वाणी झा, कु. रूचिता शर्मा शामिल हैं। बास्केटबॉल सीनियर में रजत पदक, छत्तीसगढ़ खेल शिखर रजत अलंकरण तथा दो-दो हजार की राशि से नवाजे जाने वालों में कु. आकांक्षा सिंह, कु. एम. पुष्पा, कु. व्ही. निशा, कु. सरिता, कु. भारती नेताम, ईसरज जहां, कु. आरती सिंह, कु. मृदुला, कु. सीमा सिंह, कु. बिन्सी फिलीप के नाम शामिल हैं।

इसी तरह हैण्डबॉल सब जूनियर में रजत पदक, छत्तीसगढ़ खेल अंकुर रजत अलंकरण के साथ पांच-पांच हजार की राशि नवाजे जाने वालों में नीरज सेमल्ति, राकेश कुमार कौरव, राजेश कुमार, आदिल अंसारी, बी सतीश, अंसुल परघनिया, आशिष कुमार दिल्लीवार, गौरी शंकर राठोड, भूपेंद्र साव, शाही रिजवान,एहशान हैदर नकवी, अभिषेक तिवारी, अर्जुन सिंह, जितेश यादव शामिल हैं। हैण्डबॉल जूनियर में कास्य पदक, छत्तीसगढ़ खेल गौरव कांस्य अलंकरण के साथ सात-सात हजार की राशि से नवाजे जाने वालों में कु. संध्या ध्रुव, कु. पूर्णिमा शोरी, कु. सरिता सिंह, कु. कविता धिरही, कु. नेहा कोरम, तोशिबा सिंह, कु.एस. सुशीला, कु. सुगंधा तिवारी, कु. संदीप कौर, कु. ज्योति तिवारी शामिल हैं। हैण्डबॉल सीनियर में कांस्य पदक, छत्तीसगढ़ खेल शिखर कांस्य अलंकरण तथा पन्द्रह-पंद्रह हजार की राशि से नवाजे जाने वालों में कु. रूपा शाह, आरती पाण्डेय, कु. रीना, कु. निधि यादव, कश्मीरा जोसेफ, निधि जासवाल, लीना देवांगन, आरती सरवैया शामिल हैं। हैण्डबॉल सीनियर में स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ खेल शिखर स्वर्ण अलंकरण के साथ 25-25 हजार की राशि से सम्मानित किए जाने वालों में करिश्मा साहू, ज्योति बाला, शबनम बानो, कु. मिनाक्षी, कु. जूलियट लारेस, कु. अनिता यादव, कु. अनामिका मुखर्जी, कु. मती मुरमु, कु. पुष्पा स्वामी, श्रीमती अंजलिना लारेंस, कु. पुर्णिमा टोकस, कु. परवेस चौहान, कु. ज्योति भदौरिया, कु. चितेश्वरी ध्रुव, कु. साइमा अंजूम और सीमा पाठक के नाम शामिल है।

नेटबॉल सब जूनियर में कांस्य पदक, छत्तीसगढ़ खेल अंकुर कांस्य अलंकरण तथा चार-चार हजार की राशि से सम्मानित किए जाने वाला में अन्शू अग्रवाल, शैजला भट्टर, अंजली अम्बादे, सोनिया ठाकुर, नंदनी यादव, कृतिक यदु, रविकांत डोंगरे, लोकेश कश्यप, अनुप बारा, बादल डे, लोकेश कश्यप, अनुप बारा, बदल डे, स्वप्निल कटारिया, भीम महानंद, सत्येंद्र पुरी, निपूर्ण सोलंकी, पारस गौतम शामिल हैं। नेटबॉल जूनियर में कांस्य पदक, छत्तीसगढत्र खेल गौरव कांस्य अलंकरण तथा सात-सात हजार की राशि से नवाजे जाने वालों में कु. पूजा बंछोर, के. बसंती, कु. पूजा त्रिपाठी, कु. स्वाति निसार, अंजलि सोनकर, नेमीन बाई, सृष्टि कासकार, खुशबू, अंजू अजगल्ले, आकांक्षा शर्मा, शिवानी शुक्ला, कैलाश कुमार रेड्डी, तपेश चौधरी, सोनू तारक, योगेश्वर साहू, स्वरूप सिंह, भूषण शर्मा, पुल्कित जैन, सचिन महानंद, गिरीश कांत गॉगबेर, इमरान खान, राजेश राठौर शामिल हैं। नेटबाल सीनियर में स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ खेल शिखर स्वर्ण अलंकरण तथा 25-25 हजार रूपए की राशि से सम्मानित किए जाने वालों में कु. भावना खंडारे, , कु. सरिता यादव, कु. सोनिया क्षत्री,कु. पूर्ति तिवारी, कु. प्रिति बंछोर, कु. बक्शीश कौर गरचा, कु. चंद्रिका साहू, कु. अंतिमा परिहार, कु. कंचन सहस्रबुध्दे, कु. नेहा बजाज, कु. एम. रेणुका शामिल हैं।

सायकलपोलो सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ खेल अंकुर स्वर्ण अलंकरण तथा 10-10 हजार की राशि से नवाजे जाने वालों में संकल्प वर्मा, प्रवण राबिन, प्रियेष यादव, स्वप्निल बंसोड, चंद्रकांत साहू, अमित अवधिया, स्वप्निल चौरासिया, पीयूष सिन्हा, कु. शुभांगी दुबे, कु. मृदुला साहू के नाम शामिल हैं। सायकलपोलो सीनियर वर्ग में कांस्य पदक, छत्तीसगढ़ खेल शिखर कांस्य अलंकरण के साथ 15-15 हजार की राशि से नवाजे जाने वालों में कु. शिखा रानी, कु. रंजीता चतुर्वेदी, कु. एम.एस. करिशमा, कु. सौनाली साव, कु. पुनम वर्मा, कु. मोनिका वर्मा, कु. सुदीप्ति केशरिया, कु. कंचन सोनी शामिल हैं।

कराते सब जूनियर में कांस्य पदक, छत्तीसगढ़ खेल अंकूर कांस्य अलंकरण तथा चार हजार की राशि से मो. हारून को नवाजा गया। सब जूनियर वर्ग में रजत पदक, छत्तीसगढ़ खेल अंकुर रजत अलंकरण तथा पांच हजार की राशि से लक्की मरकाम को सम्मानित किया गया। कराते सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ खेल अंकुर स्वर्ण अलंकरण तथा 10 हजार की राशि से कु. पूजा मरकाम को, कराते जूनियर वर्ग में कांस्य पदक, छत्तीसगढ़ खेल गौरव कांस्य अलंकरण तथा सात हजार की राशि से पूनम गहलोत को, कराते जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ खेल गौरव स्वर्ण अलंकरण तथा 15-15 हजार की राशि से अम्बर सिंह भारध्दाज, कु. रक्षा जोशी, कु. हर्षा साहू, कु. कल्याणी मरकाम को सम्मानित किया गया।

एथलेटिक्स में जूनियर वर्ग में रजत पदक, छत्तीसगढ़ खेल गौरव रजत अलंकरण तथा 10 हजार की राशि से विनय सिंह को नवाजा गया। बॉडीबिल्डिंग सीनियर वर्ग में रजत पदक, छत्तीसगढ़ खेल शिखर रजत अलंकरण तथा 20 हजार की राशि से जुबेर खान को, सीनियर वर्ग में रजत पदक, छत्तीसगढ़ खेल शिखर कांस्य अलंकरण तथा 15 हजार की राशि से पी. सोलोमोन को सम्मानित किया गया। शूटिंग सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ खेल शिखर स्वर्ण अलंकरण तथा 25 हजार की राशि से भूपेंद्र सिंह को नवाजा गया। भारोत्तोलन सब जूनियर में कांस्य पदक, राष्ट्रीय ग्रामीण खेल तथा 7 हजार की राशि से शाबाज अली को, जूनियर प्रथम, छत्तीसगढ़ खेल गौरव स्वर्ण अलंकरण तथा 15 हजार की राशि से श्री रूस्तम सारंग को नवाजा गया। जूडो में सीनियर वर्ग रजत पदक, छत्तीसगढ़ खेल शिखर रजत अलंकरण तथा 20 हजार की राशि से रीना साहू, बाक्सिंग सब जूनियर वर्ग कांस्य पदक, छत्तीसगढ़ खेल अंकुर कांस्य अलंकरण तथा 4 हजार की राशि से मो. अफजल, सब जूनियर में रजत पदक, छत्तीसगढ़ खेल अंकुर रजत अलंकरण तथा 5 हजार की राशि से रामदास राजमर, सीनियर वर्ग में कांस्य पदक, छत्तीसगढ़ खेल शिखर कांस्य अलंकरण तथा 15 हजार की राशि से आर राजू को सम्मानित किया गया।

तैराकी में सब जूनियर वर्ग रजत कांस्य पदक, छत्तीसगढ़ खेल अंकुर रजत अलंकरण तथा 5 हजार की राशि से सृष्टि नाग, पावरलिफ्ंटिग में सब जूनियर 56 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक, छत्तीसगढ़ खेल अंकुर रजत अलंकरण तथा चार हजार की राशि से उदल कुमार वाल्मीकि, सब जूनियर वर्ग में रजत पदक, छत्तीसगढ़ खेल, अंकुर रजत अलंकरण के साथ 5 हजार की राशि से कु. शशी, सब जूनियर 60 किग्रा रजत पदक, छत्तीसगढ़ खेल अंकुर रजत अलंकरण तथा 5 हजार की राशि से कु. प्रेरणा राणे, सब जूनियर 67.5 किग्रा. वर्ग में स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ खेल अंकुर स्वर्ण अलंकरण तथा 10 हजार रूपए से कु. कृष्ण वेनी, जूनियर 56 किग्रा. रजत पदक, छत्तीसगढ़ खेल अंकुर स्वर्ण अलंकरण तथा 10 हजार रूपए से कु. सुनीता टोप्पो, जूनियर 48 किग्रा. वर्ग में स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ खेल गौरव स्वर्ण अलंकरण तथा 15 हजार की राशि से कु. रोशिता केरकेट्टा को, जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ खेल गौरव स्वर्ण अलंकरण तथा 15 हजार की राशि से अमनदीप सिंह गिल, कु. संतोषी मांझी, स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ खेल गौरव स्वर्ण अलंकरण तथा 15 हजार, कु. नीरा को कांस्य, छत्तीसगढ़ खेल शिखर कांस्य अलंकरण तथा 15 हजार, धरमवीर सिंह को रजत पदक, छत्तीसगढ़ खेल शिखर स्वर्ण अलंकरण तथा 20 हजार की राशि से सम्मानित किया गया।

टेनिस बॉल क्रिकेट में सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ खेल शिखर रजत अलंकरण तथा 25-25 हजार की राशि से संतोष कुमार, राकेश मसीह, आरिफ हुसैन, मिनेश ध्रुव, राकेश सिंह, विकास महंती, संजीव ओझा, संतोष प्रसाद, जितेंद्र सिंह को नवाजा गया। म्यूथाई में सब जूनियर वर्ग में रजत पदक, छत्तीसगढ़ खेल अंकुर रजत अलंकरण तथा 5-5 हजार की राशि से अखिलेश कुमार गौते, यश सलूजा, कु. वैशाली शिव, अलेक्जेंडर कुजूर, ऋषभ हिरवानी, पंकज डोंगरे, सुरेंद्र कुमार भन्सारे को, सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ खेल अंकुर स्वर्ण अलंकरण तथ 10-10 हजार की राशि से गीतांजलि ठाकुर, कु. दामिनी साहू, अविश तलमले, यामिनी ठाकुर, नैमुद्दीन रजा, पिंकी पडोटी को, जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ खेल गौरव स्वर्ण अलंकरण तथा 15-15 हजार की राशि से क्षितिज कुमार हुमने, सैय्यद जीशान अली, कु. नियति ध्रुर्वे, दिवाकर शिंदे, सीनियर वर्ग में रजत पदक, छत्तीसगढ़ खेल शिखर रजत अलंकरण तथा 20 हजार की राशि से कमल सिंह ठाकुर, सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ खेल शिखर स्वर्ण अलंकरण तथा 25-25 हजार की राशि से कु. हरवंश कौर संधू, कु. टामिन साहू, कु. शीतला पवार, संदीप शुक्ला को सम्मानित किया गया। युवा उत्सव वर्ग में कांस्य पदक, युवा उत्सव शास्त्रीय संगीत कर्नाटक, वक्तृत्व कला, कत्थक नृत्य में 7-7 हजार की राशि से कु. ओ. ईशा, सुधीर पंडित, अमीर हैदर, शरद वैष्णव को तथा सीनियर वर्ग में रजत पदक, युवा उत्सव हारमोनियम, कुचीपुड़ी और 10-10 हजार की राशि से राजेश कुमार भट्ट, अंबीली चिन्डानगील को सम्मानित किया गया।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार