सरगुजा विकास प्राधिकरण द्वारा विकास कार्य

रायपुर, 18 जून 2008 सरगुजा एवं उत्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम दो माह में मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के द्वारा जन-प्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर 49 कार्यों के लिए दो करोड़ 72 लाख 80 हजार रूपये मंजूर किये गए हैं। स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत सरगुजा जिले में 14 कार्यों के लिए 131.291 लाख रूपये, जशपुर जिले में 17 कार्यों के लिए 51.22 लाख रूपये, कोरबा जिले में 16 कार्यों के लिए 25.96 लाख रूपये, रायगढ़ जिले में एक कार्य के लिए 2.62 लाख रूपये तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल को 133 अनुसूचित जनजाति कृषकों के सिंचाई पम्पों के विद्युतीकरण के लिए 61.71 लाख रूपये शामिल है। स्वीकृत राशि का आवंटन आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के माध्यम से संबंधित जिला कलेक्टरों एवं छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल को किया गया है।

सरगुजा जिले के विकासखंड सूरजपुर के ग्राम चंपकनगर में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए 5 लाख रूपये तथा विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम कडिया में एनीकट निर्माण के लिए 28.10 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। इसी तरह विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम व ग्राम पंचायत दवना के गवटियापारा, ग्राम व ग्राम पंचायत जगतपुर के टिटहीडांडपारा, ग्राम व ग्राम पंचायत छिन्दिया के परसापानी, विकासखंड प्रेमनगर के ग्राम व ग्राम पंचायत कोटेया के कोटेयाबस्ती तथा ग्राम व ग्राम पंचायत श्यामपुर के स्कूलपारा में विद्युतीकरण कार्य के लिए कुल 25.47 लाख रूपये दिये गये हैं। इसी प्रकार विकासखंड रामचन्द्रपुर के ग्राम व ग्राम पंचायत त्रिकुंडा के गरगटापारा एवं डुमरडीहपारा, ग्राम पंचायत कृष्णनगर के ग्राम राधानगर, विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत शिवरी के ग्राम बस्ती खुर्द स्कूलपारा से घटवरिया चौक, विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम व ग्राम पचांयत मदनपुर के यादवपारा एवं भुईहारीटिकरा, ग्राम व ग्राम पंचायत रामतीर्थ सुन्दरपुरपारा, ग्राम व ग्राम पंचायत जगतपुर के टिथीडांडपारा तथा विकासखंड बलरामपुर के नगर पंचायत बलरामपुर में विद्युतीकरण कार्य के लिए कुल 72.72 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं। जशपुर जिले के विकासखंड दुलदुला ग्राम पंचायत लोटो के ग्राम लोरोडीह, ग्राम पंचायत जोकारी के जोगीटापर बस्ती, ग्राम पंचायत जारातराई के बालाटोली, ग्राम ढोढीडांड के हाईस्कूल के पास, ग्राम पंचायत कुड़केल के ग्राम सरडीह, डुगडुगिया के कबीर आश्रम कुनकुरी, के.आर.एन.सिंह के घर के पास, बुढ़ी लाईट बस्ती, बतनी टोली, सुकबासुपारा, ग्राम पंचायत खखाटोली के कोरवाटोली तथा विकासखंड जशपुर के ग्राम बधिमा, ग्राम पंचायत तपकरा के ग्राम बाधरकोना तथा ग्राम मधुबनटोली में विद्युतीकरण कार्य के लिए कुल 33.78 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। विकासखंड कुनकुरी के ग्राम पंचायत तोरातराई बस्ती के मुकुन्द बस्ती तथा मंदिर रोड में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए कुल 8 लाख रूपये दिये गये हैं। इसी तरह विकासखंड कांसाबेल के ग्राम व ग्राम पंचायत तुंरगाखार में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए 4.46 लाख रूपये तथा ग्राम तुरंगाखार बांस बहाररोड के पास पुलिया निर्माण के लिए 4.98 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं।

कोरबा जिले के विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ ग्राम एतमानगर एवं माचाडोली बांगो के कुल 14 शासकीय आवासीय भवनों, कार्यालयीन भवनों एवं हॉस्पिटल भवनों में आवश्यक सुधार कार्य, विद्युतीकरण कार्य एंव जल प्रदाय कार्यों के लिए कुल 23.96 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। विकासखंड पोंडीउपरोड़ा के ग्राम साखों एंव ग्राम पंचायत पाथा में नाव निर्माण के लिए रूपये एक-एक लाख के मान से कुल दो लाख रूपये दिये गये हैं। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलुंगा ग्राम चंवरपुर, तुतपारा, कठलपारा, फिटिंगपारा में विद्युतीकरण कार्य के लिए 2.62 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं। अनुसूचित जन जाति कृषकों के 133 सिंचाई पम्पों में विद्युतीकरण कार्य के लिए 61.71 लाख रूपये की स्वीकृति छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल को दी गई है।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार