छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की घोषणा के अनुरूप किसानों को उनकी जमीन का खसरा, बी-वन तथा नक्शे की नि:शुल्क प्रतिलिपि वितरण की कार्रवाई पूरे प्रदेश में चल रही है। इस योजना के तहत पिछले माह किसानों को उक्त तीनों महत्वपूर्ण दस्तावेजों की 93 लाख 10 हजार 370 प्रतिलिपियां वितरित की गई। इनमें 59 लाख 70 हजार 89 खसरा, 22 लाख 21 हजार 618 बी-वन तथा ग्यारह लाख 18 हजार 663 नक्शे की प्रतिलिपियां शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में किसानों के हित में अपनी तरह की एक नई योजना संचालित की जा रही है, जिसमें किसानों को एक बार उनकी जमीन का खसरा,बी-वन तथा नक्शे की तीन करोड़ 65 लाख 55 हजार 774 प्रतिलिपि नि:शुल्क उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि किसानों को खेती-किसानी से जुड़े कार्यों तथा अन्य शासकीय कार्यों में इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत एक माह में रायपुर जिले में किसानों को खसरा, बी-वन तथा नक्शे की बारह लाख 58 हजार 95, महासमुंद में ग्यारह लाख 14 हजार 859, दुर्ग में 17 लाख 30 हजार 159, राजनांदगांव में 13 लाख तीन हजार 412, कबीरधाम में तीन लाख 97 हजार 483, रायगढ़ में दो लाख 37 हजार 827, बिलासपुर में 12 लाख 180, नारायणपुर में 21 हजार 974, बीजापुर में 10 हजार 576, जांजगीर-चांपा में दो लाख 70 हजार 89, उत्तर बस्तर (कांकेर) में दो लाख दस हजार 408, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) में एक लाख 58 हजार 76, कोरिया में 30 हजार 777, धमतरी में तीन लाख 72 हजार 404, बस्तर में दो लाख 37 हजार 245 तथा कोरबा जिले में तीन लाख 49 हजार 297 प्रतिलिपियां नि:शुल्क रूप से किसानों को वितरित की जा चुकी है।
Comments
Real boon to agriculturist
poor kisan gets long awaited due
Post new comment