Chhattisgarhi Bramhin Samaj Mahila Parisar Land WorShip Ceremony

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज के महिला परिसर का भूमि पूजन किया

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां बजरंग नगर (समता कॉलोनी) में छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज के कार्यक्रम में महिला विकास परिसर का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ को एक आदर्श और खुशहाल राज्य बनाने के लिए सभी लोगों से मिल-जुलकर काम करने का आव्हान किया। डॉ. रमन सिंह ने लोगों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, ईद-उल-फितर के त्यौहार और शारदीय नवरात्रि की भी शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने समारोह को राजभाषा छत्तीसगढ़ी में सम्बोधित किया। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने आम जनता की बोलचाल की भाषा 'छत्तीसगढ़ी' को राजभाषा का दर्जा दिलाकर अपना वचन निभाया है। यह छत्तीसगढ़ के दो करोड़ से अधिक लोगों के परस्पर संवाद और स्वाभिमान की भाषा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजभाषा का दर्जा मिलने के बाद अब छत्तीसगढ़ी भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए हम सबको संगठित होकर पहल करने की जरूरत है, ताकि निकट भविष्य में देश की संसद में भी हमारे जन प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ी भाषा में अपनी बात रख सकें। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज द्वारा महिला परिसर निर्माण के लिए की गई पहल का उल्लेख करते हुए इसके लिए समाज की प्रशंसा की। डॉ. सिंह ने कहा कि समाज की भागीदारी से इस परिसर का निर्माण हो रहा है, यह सचमुच सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाज की महिला समिति को अपनी शुभकामनाएं दी। समारोह को लोकसभा सांसद श्री रमेश बैस और पूर्व मंत्री श्री मनहरण लाल पाण्डेय सहित अनेक वरिष्ठ जनों ने सम्बोधित किया। डॉ. कृपाराम शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती उषा दुबे ने किया। कार्यक्रम में पार्षद सर्वश्री प्रमोद दुबे और छगन चौबे सहित समाज के अनेक वरिष्ठ प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Average rating
(0 votes)

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार