Chhattisgarh Forest छत्तीसगढ़ वन
पर्यटन के नक्शे में छत्तीसगढ़ की पहचान स्थापित
Lokapan of Tourist Rest House in Ambikapur
अम्बिकापुर में दो पर्यटक विश्राम गृह का लोकार्पण
वन अधिकार मान्यता पत्र और कोटवारों को राशि का वितरण
राजस्व , वन , पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि पिछले चार वर्षों के दौरान विश्व पर्यटन के नक्शे पर छत्तीसगढ़ की पहचान स्थापित हुई है। देश-विदेश के पर्यटक शांति और सुकून वाले पर्यटन स्थलों की खोज में इस राज्य में आ रहे है। read more »
रायपुर, 18 जून 2008 - छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कर्नाटक राज्य के प्रवास के दौरान बैंगलुरू में बायोटेक्नोलॉजी अवस्थगन लिमिटेड के आधिकारियों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ में जड़ी-बूटी एवं औषधीय पौधों के विकास के संबंध में चर्चा की।
Biotech Park in Chhattisgarh - Negotiation Talk at Bengaluru
बैठक के दौरान अवस्थगन लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मन्नान भाट ने छत्तीसगढ़ में बायोटेक पार्क और बायोटेक से संबंधित अन्य तकनीकी उपक्रम स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। read more »
रायपुर, 18 जून 2008 - छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज बैंगलुरू में कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बी.एस.येदुयुरप्पा से सौजन्य भेंट की। श्री अग्रवाल ने विधानसभा आम चुनाव में विजय प्राप्त करने तथा मुख्यमंत्री के रूप में राज्य सरकार का नेतृत्व करने के लिए उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर श्री येदुयुरप्पा को छत्तीसगढ़ के प्रसिध्द काष्ठशिल्प की आकर्षक एवं सुन्दर कलाकृति भेंट की।
Raipur, June 18 2008 - Chhattisgarh Forest Minister, Mr. Brijmohan Agrawal, today at Bengaluru in Karnataka made courtesy visit to Chief Minister Mr. B. S. Yediyurappa. read more »
छत्तीसगढ़ फारेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन का प्रान्तीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
रायपुर, 22 फरवरी 2008 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि वन विभाग छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े भू-भाग पर काम करने वाला विभाग है।
इस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अनेक कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर रहे हैं। वन विभाग पर भी प्रदेश के विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने आज यहां पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ फारेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन के प्रांतीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ फारेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन की विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। वन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने समारोह की अध्यक्षता की। छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, राज्य कृषि एवं बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री धरम कौशिक और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री आर.के. शर्मा विशेष अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित थे। read more »