पर्यावरण Environment

सूरसागर का पुराना वैभव फिर लौटेगा

राजस्‍थान जयपुर, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने मंगलवार को बीकानेर में चल रहे विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया तथा कार्यों को गुणवता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।  read more »

धनपुर के मछुआरों को मिला धन कमाने का साधन

रायपुर, 16 अप्रैल 2008 - छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड सक्ती में ग्राम पंचायत धनपुर के मछुआरों को अपने गांव के नाम के अनुरूप धन कमाने का एक अच्छा साधन मिल गया है। मछली पालन के अपने परम्परागत व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए चिंतित इस गांव के ओमप्रकाश, रनसिंह, सितुराम, दुलारे सिंह, मुखीराम, श्यामलाल, बाबूल  read more »

छत्‍तीसगढ़ ग्रीन कमांडो की 7000 कि.मी. सायकल यात्रा

Chhattisgarh Green CommandoChhattisgarh Green Commandoछत्तीसगढ़ के प्रमुख लौह अयस्क खदान क्षेत्र दल्लीराजहरा में चल रहे पर्यावरण बचाव अभियान के 11 सदस्यों (ग्रीन कमाण्डों) का दल कन्याकुमारी से अमृतसर तक सायकल यात्रा करने के लिए रवाना हुआ। राजस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कलेक्टोरेट के पास स्थित अम्बेडकर चौक पर हरी  read more »

शिमला के समीप तारादेवी में प्रदेश का पहला वानर संरक्षण पार्क

हिमाचल प्रदेश सरकार वानरों को प्राकृतिक बसेरा उपलब्ध करवाने के लिए वानर संरक्षण पार्क विकसित करेगी, ताकि उन्हें प्राकृतिक आहार एवं आश्रय मिल सके और किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान से बचाया जा सके। यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आज यहां शिमला के समीप तारादेवी में प्रदेश के पहले वानर संरक्षण पार्क के उद्धाटन अवसर पर दी, जिसका संचालन राज्य वन विभाग की वन्य प्राणी इकाई द्वारा किया जाएगा।

प्रो. धूमल ने कहा कि प्रदेश में बन्दरों की बढ़ती संख्या से किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंच रहा है, इसलिए प्रदेश सरकार का प्रयास है कि वानरों के उचित शरणस्थली विकसित की जाए, जहां उन्हें समुचित मात्रा में प्राकृतिक सामग्री उपलब्ध हो सके।  read more »

संत गहिरा गुरू पर्यावरण पुरस्कार दो लाख रूपए का

छत्तीसगढ़ के प्रसिध्द वनवासी संत और समाज सेवी स्वर्गीय श्री रामेश्वर गहिरा गुरू के नाम पर पर्यावरण पुरस्कार की स्थापना की गयी है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा दो लाख रूपए का यह पुरस्कार राज्य में हर साल पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण की रोकथाम के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले संगठन को दिया जाता है। वनवासी संत गहिरा गुरूजी महाराज, छत्तीसगढ़ पर्यावरण पुरस्कार योजना के तहत इच्छुक संगठनों अथवा संस्थाओं से आवेदन 31 मार्च 2008 तक सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, 01, तिलक नगर, शिवमंदिर चौक, अवंति विहार, रायपुर के पते पर आमंत्रित किए गए हैं।

इस पुरस्कार योजना के तहत नगरीय निकाय, प्राधिकरण, पंचायती राज संस्था, गैर सरकारी संगठन एवं उद्योग आदि से प्राप्त आवेदनों पर चयन समिति द्वारा विचार कर सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि वाली संस्था का चयन किया जाएगा।  read more »

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार
Syndicate content