गृह निर्माण Housing

Chhattisgarh Housing छत्तीसगढ़ गृह निर्माण

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब तक पहुंचे

राजस्‍थान जयपुर, कोटा जिले के प्रभारी परिवहन मंत्री श्री युनूस खान ने कहा है कि लोकतंत्र में गरीबों को कोई पूछने वाला है तो वह है वसुंधरा का शासन और प्रशासन। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के प्रभारी संसदीय सचिव भवानी सिंह राजावत ने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प है कि कोई भी शोषित, पीडित और लाचार सरकारी योजना क  read more »

मीडिया लोक कल्याण और विकास के लिये सकारात्मक माहौल बनाता है

मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रेस क्लब के द्वितीय चरण के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस चरण में आई.एन.एस. दिल्ली की तर्ज पर 18 कक्ष बनाने की योजना है। इसी प्रकार भरोसा न्यास द्वारा प्रेस क्लब के पुराने सभाकक्ष में कलावीथिका विकसित की जा रही है। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर डॉ.उमाशशि शर्मा, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मधु वर्मा और विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया विशेष रूप से उपस्थित थे।  read more »

असम में आईएचएसडीपी के 12 और बीएसयूपी के एक परियोजना को मंजूरी

आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय ने असम में अब तक समन्वित आवास और स्लम विकास कार्यक्रम (आईएचएसडीपी) के अधीन 12 परियोजनाओं और शहरी गरीबों के लिए आधारभूत सेवाओं (बीएसयूपी) के अधीन 1 परियोजना को मंजूरी दी है । केन्द्रीय मंजूरी और निगरानी समिति और केन्द्रीय मंजूरी समिति द्वारा इन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई ह  read more »

कच्ची बस्ती वासियों को मूलभूत सुविधा

जयपुर राजस्‍थान नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मन्त्री श्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा है कि समन्वित आवास एवं कच्ची बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत कच्ची बस्तियों में विकास कार्य इस तरह से करें कि वो विकसित बस्तियों के समकक्ष आ सकें।
स्वायत्त शासन मन्त्री रविवार को पाली के सरदार पटेल नगर में इस योजना के अन्तर्गत बनने वाले सामुदायिक भवन के शिलान्यास समारोह में उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे।  read more »

तमिलनाडु सुनामी पीड़ितों के लिये छत्तीसगढ़ 'दीनदयालपुरम्'

छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल
दो करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से 125 आवासों का निर्माण
जिला प्रशासन नागपट्टनम को आवासीय परिसर हस्तांतरित
सुनामी 2004 के समय पांच करोड़ रूपए की बांस-बल्ली और खाद्यान्न भेजा था।
छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान की व्यवस्था करने अनेक योजनाएं संचालित

रायपुर, 22 फरवरी 2008 - छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तमिलनाडु के नागपट्टनम जिले के 125 सुनामी प्रभावित परिवारों के लिए नये आवासों का निर्माण कर वहां के जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है। इन आवासों के परिसर का नाम छत्तीसगढ़ 'दीनदयालपुरम्' रखा गया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा इन आवासों का निर्माण हुडको चेन्नई के तकनीकी सहयोग से तमिलनाडु सेवा भारती स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से कराया गया है।  read more »

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार
Syndicate content