कृषि Agriculture

मुख्यमंत्री ने कृषक स्वावलम्बन यात्रा का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि किसानों की आर्थिक आजादी से ही देश में खुशहाली आएगी। किसान हमारे अन्नदाता हैं। उनके खुशहाल होने पर ही गांवों और शहरों के साथ पूरा देश खुशहाल होगा। डॉ. सिंह ने कहा कि किसानों की आर्थिक आजादी के लिए बीज स्वावलम्बन, जैविक खेती, रतनजोत आधारित जैविक ऊर्जा उत्पादन और प्राकृतिक जल संरक्षण जैसे उपायों को भी बढ़ावा देने की जरूरत है, ताकि खेती को अधिक लाभदायक व्यवसाय बनाया जा सके।  read more »

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के लिये 325 करोड़ की कार्ययोजना

रायपुर, 21 अप्रैल 2008 राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य शासन के प्रयासों से वर्ष 2007-08 में चार नये जिलों रायपुर, कोरिया जशपुर और राजनांदगांव को बागवानी मिशन कार्यक्रम में शामिल किया गया है। योजना के प्रथम  read more »

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब तक पहुंचे

राजस्‍थान जयपुर, कोटा जिले के प्रभारी परिवहन मंत्री श्री युनूस खान ने कहा है कि लोकतंत्र में गरीबों को कोई पूछने वाला है तो वह है वसुंधरा का शासन और प्रशासन। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के प्रभारी संसदीय सचिव भवानी सिंह राजावत ने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प है कि कोई भी शोषित, पीडित और लाचार सरकारी योजना क  read more »

श्री राजावत ने बोली लगाकर कैथून लहसुन मण्डी का शुरू किया व्यापार

राजस्‍थान जयपुर, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के प्रभारी संसदीय सचिव श्री भवानी सिंह राजावत ने लहसुन की बोली लगाकर कोटा की कैथून मण्डी में पुन: व्यापार शुरू करने का किसानों का वर्षों पुराना सपना साकार किया। भामाशाह कृषि उपजमंडी समिति द्वारा आयोजित कैथून मण्डी के शुभारंभ समारोह में आज मुख्य अतिथि के रूप मे  read more »

'कोदो' के लिए विशेष ''प्रोसेसिंग मशीन'' का प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्रों में ली जाने वाली फसल 'कोदो' की प्रस्संकरण की कवायद शुरू हो गई है। बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग से कोदो और दीगर लघु-धान्य की ''प्रोसेसिंग'' करने के लिए मशीन का डिजाइन बनाने प्रस्ताव मांगा है। अभी भारत में इनकी ''प्रोसेसिंग'' के लिए कोई विशेष मशीन नहीं है। कृषि विभाग  read more »

किसान खेती के साथ-साथ अन्य काम धंधे भी अपनायें

जयपुर, राजस्‍थान - उद्योग मंत्री डा.दिगम्बर सिंह ने कहा है कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में जब खेती लाभ का कार्य नही रहा तो आवश्यक है कि किसान खेती के साथ अन्य कामधन्धे अपनाये और कृषि उत्पादों पर आधारित छोटे छोटे उद्योग लगायें।

उद्योग मंत्री शनिवार 01.03.08 को भरतपुर जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर पर आत्मा योजनान्तर्गत आयोजित कृषि मेले एवं प्रदर्शनी के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने फल-फूल-सब्जी प्रदर्शन और कृषि प्रदर्शनी का उद्धाटन कर अवलोकन किया और राजस्थान आजीविका मिशन के तहत निर्मित युवा कृषक छात्रावास का लोकार्पण भी किया। उन्होंने किसान को देश की रीढ़ बताते हुए कहा कि किसान कृषि की आधुनिकतम तकनीक एवं कृषि के नये शोधों व उपकरणों के प्रति जागरूक रहें और परम्परागत खेती की बजाय कम लागत की अधिक लाभ लेने वाली फसलें लें। उन्होंने राज्य में पाले से खेती में हुए नुकसान की चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्र से कोई सहायता नहीं मिलने के बावजूद राज्य सरकार ने अपने स्तर पर पाला पीड़ित किसानों के लिए 126 करोड़ का प्रावधान रखा है और जिन खेतों में 50 प्रतिशत से अधिक खराबा होगा उन्हें नियमानुसार मुआवजा राशि वितरित की जायेगी।  read more »

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार
Syndicate content