Raipur, June 18 2008 - The national unity and social harmony for the development of the country is very important. The unity of all sections of society may lead to social, economic betterment of public along with the state and the country's progress. The upliftment of all societies related to backward class and to link them with the mainstream of development is the State Government's top priority. read more »
रायपुर, 18 जून 2008 सरगुजा एवं उत्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम दो माह में मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के द्वारा जन-प्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर 49 कार्यों के लिए दो करोड़ 72 लाख 80 हजार रूपये मंजूर किये गए हैं। स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत सरगुजा जिले में 14 कार्यों के लिए 131.291 लाख रूपये, जशपुर जिले में 17 कार्यों के लिए 51.22 लाख रूपये, कोरबा जिले में 16 कार्यों के लिए 25.96 लाख रूपये, रायगढ़ जिले में एक कार्य के लिए 2.62 लाख रूपये तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल को 133 अनुसूचित जनजाति कृषकों के सिंचाई पम्पों के विद्युतीकरण के लिए 61.71 लाख रूपये शामिल है। read more »

Married women of Chhattisgarh are also performing Vata Savitri Puja. Vata Savitri Puja is observed on Amavasya. The Amavasya falls on hindu month Jyestha. This year today 03 June 2008 is Vata Savitri Puja. Vat is Banyan Tree, Savitri is a mythological character who brought her husband from mouth of death and Puja (Pooja) is worship. The most beautiful fact about the worship is the banyan tree is tied with sacred thread. Very environment and eco friendly festival giving the highest honor to a tree. Ladies keep fast devoted to Savitri. The celebration is very popular in Chhattisgarh, Madya Pradesh, Bihar, Uttar Pradesh, Delhi, Orissa and Maharashtra
Raipur, 23 May 2008 - Leader of Lok Sabha And former Deputy Prime Minister of India Shri Lal Krishna Advani is to launch today (23.05.2008)the Chhattisgarh statewide “Vikas Yatra, The Development Journey” from tribal-dominated south Bastar district headquarters Dantewada with auspicious worship, Puja Archana of Danteshwari Mandir.
Chief minister of Chhattisgarh Dr Raman Singh will welcome Shri Advani at Jagdalpur, Bastar. Both will move to Dantewada by helicopter. Shri Advani will green flag the journey. Vikas Yatra the Hindi term means The Development Journey is 19 day long start from Bastar and ends on 29 June at Surguja both tribal dominated districts of Chhattisgarh State.

Unprecedented safety arrangements are provided to the journey. The purpose built vehicle called the Rath is imported from Gujarat.
The journey is actually considered in public the warm-up to main election fight. We wish good luck to Dr Raman Singh very happy journey
राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान सेवारत और सेवानिवृत्त सशस्त्र सैन्य कर्मियों एवं नागरिकों को विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और सेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा के लिए 6 कीर्ति चक्र और 20 शौर्य चक्र प्रदान किये।
राष्ट्रपति श्रीमती पाटिल ने सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी शानदार सेवाओं के लिए 17 परम विशिष्ट सेवा पदक, 27 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किये। पुरस्कार पाने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों की सूची read more »
छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जातियों, जन-जातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति के आवेदन में लगने वाले आमदनी और अस्थाई जाति प्रमाण पत्र बनवाने अब तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें अपने स्कूलों में ही आय और जाति प्रमाण पत्र बनाकर उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां मंत्रालय में आयोजित जिला कलेक्टरों की राज्य स्तरीय बैठक 'कलेक्टर्स कॉन्फ्रेन्स' में इसके लिए महासमुंद और धमतरी जिलों में पिछले शिक्षा सत्र में आयोजित शिविरों की प्रशंसा करते हुए सभी जिलों में इस वर्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक शालाओं के स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएं जहां तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा पटवारी आदि राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रह कर बच्चों को संबंधित प्रमाण पत्र जारी करें। read more »

रायपुर, 14 मई 2008 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि राज्य शासन द्वारा विगत लगभग साढ़े चार वर्ष में आम जनता की बेहतरी के लिए शुरू की गयी विभिन्न योजनाओं से आम आदमी में उम्मीदों की किरण जागी है। आम जनता को व्यवस्था में सुखद परिवर्तन नजर आ रहा है और वह प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से काफी खुश है। डॉ. सिंह ने कहा कि समूचे प्रशासन तंत्र ने योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डॉ. रमन सिंह ने आज कलेक्टर कान्फ्रेन्स में प्रदेश के अधिकारियों, कलेक्टरों की टीम को अच्छा कार्य करने के लिए बधाई दी और कहा कि जनता के मन में शासन की संवेदनशील छवि उभरी है। आम जनता को ऐसा लग रहा है कि उनकी बात कोई सुनने वाला है। छत्तीसगढ़ ने अनेक क्षेत्रों में अच्छा कार्य किया है। डॉ. सिंह ने कहा कि आगे के चार माह योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को और अधिक मेहनत करने के निर्देश दिए। read more »
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से एल्कोहल एवं नशीली दवाओं के सेवन से बचाव की योजना का कार्यान्वयन कर रहा है, जो नशे के आदी लोगों के लिए एकीकृत पुनर्वास केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। एल्कोहल और नशीली दवा के सेवन से बचाव की योजना के तहत युवकों सहित सभी श्रेणी के लोगों में नशीली दवा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए परामर्श केंद्र और नशा मुक्ति केंद्र चलाने के वास्ते गैर सरकारी संगठनों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। read more »