उद्योग Industry

मिनी माता स्वावलम्बन योजना

छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जातियों के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित मिनी माता स्वावलम्बन योजना के अंतर्गत एक लाख रुपए का ऋण प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश के जांजगीर-चाम्पा जिले में मिनी माता स्वावलम्बन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जातियों  read more »

धनपुर के मछुआरों को मिला धन कमाने का साधन

रायपुर, 16 अप्रैल 2008 - छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड सक्ती में ग्राम पंचायत धनपुर के मछुआरों को अपने गांव के नाम के अनुरूप धन कमाने का एक अच्छा साधन मिल गया है। मछली पालन के अपने परम्परागत व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए चिंतित इस गांव के ओमप्रकाश, रनसिंह, सितुराम, दुलारे सिंह, मुखीराम, श्यामलाल, बाबूल  read more »

औद्योगिक उत्पादन तथा उपयोग आधारित सूचकांक के त्वरित अनुमान फरवरी, 2008 महीने के लिए (आधार वर्ष 1993-94 - 100)

माह फरवरी, 2008 के लिए आधार वर्ष 1993-94 के वास्ते औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक का त्वरित अनुमान सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा जारी किया गया है । सामान्य सूचकांक 273.9 है जो फरवरी, 2007 माह के स्तर की तुलना में 8.6 प्रतिशत अधिक है । अप्रैल-फरवरी, 2007-08 के लिए कुल वृध्दि, पि  read more »

कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में अब तक का सर्वाधिक योगदान

रेल मंत्रालय के तहत रेल कोच फैक्ट्री की कपूरथला इकाई ने वित्त वर्ष 2007-08 के दौरान 1480 कोच का रिकॉर्ड उत्पादन किया है जो किसी भी वर्ष रेल कोच फैक्ट्री का अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है । इस वर्ष के दौरान रेल कोच फैक्ट्री ने चार प्रकार के कोच बनाए जिनमें राजधानी रेलगाड़ियों के लिए 96 स्टेनलैस स्टील कोच, आठ नई शुरू गरीब रथ रेलगाड़ियों के लिए 16 कोच शामिल हैं । इस साल के दौरान रेनेगल रेलवे के लिए 24 एमजी कोच का प्रतिष्ठित निर्यात आर्डर भी किया ।

राजस्‍थान में औद्योगिक वातावरण तैयार करने के लिये ठोस कार्य किये जायेंगे

जयपुर, उद्योग मंत्री डा दिगम्बर सिंह ने कहा है कि जिस प्रकार भरतपुर जिले में चिकित्सा तंत्र के सुदृढीकरण एवं विस्तार का कार्य पिछले चार वर्षो के दौरान किया गया उसी तर्ज पर आगामी एक वर्ष में औद्योगिक वातावरण तैयार करने का ठोस प्रयास किया जायेगा जिससे नये उद्योगों का सूत्रापात हो और जिले के युवा वर्ग को रोज  read more »

'नवा अंजोर' देश-विदेश के लोगों का आकर्षण 'अन्तर्राष्ट्रीय एक्सपो' में

छत्तीसगढ़ के चालीस चयनित विकासखण्डों के अंतर्गत दो हजार 023 ग्राम पंचायतों में एक लाख परिवारों को लक्ष्य बनाकर संचालित गरीबी उन्मूलन की विशेष परियोजना 'नवा अंजोर' ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में देश-विदेश के लोगों का ध्यान आकर्षित किया। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा एसोसिएटेड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज (एसोचेम) द्वारा नई दिल्ली के प्रगति मैदान में तीन दिवसीय इस 'अन्तर्राष्ट्रीय एक्सपो' का आयोजन किया गया जहां नवा अंजोर मण्डप में इस परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में समहित समूहों द्वारा संचालित लघु और कुटीर उद्योगों सहित हस्तशिल्प के जरिए तैयार विभिन्न वस्तुओ और कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई।

Syndicate content