Chhattisgarh Welcomes Christmas 2010 - Down Memory Lane Christmas 2009

Very Merry Christmas 2009 in Chhattisgarh - A tour of Chhattisgarh Christmas Memoire - Governor Christmas Message - Chief Minister Christmas Message - Happy Birthday Atal Bihari Vajpayee on Merry Christmas Day 25th December 2010

Ex-Governor Chhattisgarh Shri ESL Narsimhan (Current Governor Andhra Pradesh) said that - "Service, love and a sense of equality is associated with Christmas."

Chief Minister Chhattisgarh Dr. Raman Singh said that - "Lord Jesus Christ's life philosophy is still relevant today"

छत्‍तीसगढ़ राज्‍यपाल क्रिसमस संदेश 2009 - सेवा, प्रेम एवं समानता की भावना से जुड़ा है क्रिसमस : श्री नरसिम्हन

राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन ने ईसा मसीह के जन्म दिन क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि क्रिसमस सेवा, प्रेम एवं समानता की भावना के स्रोत ईसा मसीह से जुड़ा है, जिन्होंने संसार को मानवता और भाईचारे का संदेश दिया है।

अपने संदेश में राज्यपाल श्री नरसिम्हन ने कहा है कि विश्व-बंधुत्व एवं करूणा का संदेश देने वाले ईसा मसीह के बताये मानव सेवा के मार्ग एवं सह-अस्तित्व की भावना समाज के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत, अनुकरणीय एवं प्रासंगिक रहेंगे।

छत्‍तीसगढ़ मुख्‍यमंत्री क्रिसमस संदेश 2009 - आज भी प्रासंगिक है प्रभु यीशु मसीह का जीवन दर्शन : डॉ. रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल 25 दिसम्बर को प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस 'क्रिसमस' के अवसर पर जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सिंह ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि सत्य, अहिंसा, शांति, मैत्री, सामाजिक सदभावना, दया, करूणा और परोपकार जैसे सर्वश्रेष्ठ मानवीय मूल्यों पर आधारित प्रभु यीशु मसीह का महान जीवन दर्शन देश और दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायक है। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए मानवता के कल्याण के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। आज की दुनिया को युध्द, हिंसा और प्रतिहिंसा के वातावरण से मुक्त होने और शांति और विकास के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रभु यीशु मसीह के विचारों से मिल सकती है।

मुख्यमंत्री ने अटल जी से की सौजन्य मुलाकात जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज नई दिल्ली में देश के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें अपनी ओर से और प्रदेशवासियों की ओर से जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। डॉ. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नये छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में श्री वाजपेयी के महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक योगदान के लिए प्रदेशवासी हमेशा उनके आभारी रहेंगे। डॉ. रमन सिंह ने श्री वाजपेयी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अटल जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल 25 दिसम्बर को देश के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में श्री वाजपेयी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की है।

Chhattisgarh Always Love World Christmas Culture!
The Whole Chhattisgarh Society Celebrates Christmas with Great Affection Joy - Governor Greetings | Chief Minister Greetings | Dr. Raman Singh Greetings | Shri ESL Narsimhan Greetings | Governor Greets on Christmas | Chief Minister Greets on Christmas | Christmas India Greetings |

अगर आपमें दृढनिष्चय है और ऊपर वाले पर भरोसा है तो कभी भी नाकामयाबी का मुंह नहीं देखना पडेगा-...

दंतेवाडा़ 20 नवंबर 2012 – गीदम नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक तीन, चार, पांच एवं छह के जनता की...

कृषि एवं श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू 21 और 22 नवबंर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे 21 नवबंर...

कृषि एवं श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू 21 और 22 नवबंर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे 21 नवबंर...

सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन रियल टाइम इलेक्ट्रोनिक पी.डी.एस. -

...

जेसीआई रायपुर मेट्रो का पाजिटिव एटीट्यूड पर प्रषिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न - रायपुर 15 जून 2012. -...

हरियाली ने दिखाया विकास का रास्ता - कवर्धा, 14 जून 2012। अतिक्रमण मुक्त जमीन पर...

रायपुर - निधन समाचार - हरजीवन भाई वाढेर नही रहे - चौबे कालोनी निवासी हरजीवन भाई वाढेर का आज...

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया - रायपुर एक जून 2012/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन...

रोजगार मेलों में 19 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

रायपुर 29 मई 2012 - राज्य शासन...