Chhattisgarh College Professors Get Sixth Scale Profit

Grant Getting College Professor Union Met Chief Minister
Expressed Gratitude At The Announcement Of Twenty Percent Interim Relief
Announcement in CM Online Program Organized by NavBharat the Daily News Paper of Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ महाविद्यालय प्राध्यापकों को छठवें वेतनमान लाभ
अनुदान प्राप्त कॉलेज प्राध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की
बीस प्रतिशत अंतरिम राहत की घोषणा पर आभार व्यक्त
दैनिक नवभारत द्वारा आयोजित सी.एम. ऑन लाईन कार्यक्रम में घोषणा

रायपुर, 06 अक्टूबर 2008 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य अनुदान प्राप्त महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने अनुदान प्राप्त महाविद्यालय के प्राध्यापकों को छठवें वेतनमान के लाभ के रुप में मूल वेतन की बीस प्रतिशत राशि अंतरिम राहत देने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभर प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस माह की एक तारीख को स्थानीय दैनिक नवभारत द्वारा आयोजित सी.एम. ऑन लाईन कार्यक्रम में यह घोषणा की थी।

प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ राज्य अनुदान प्राप्त महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ.एच.एन.दुबे, महामंत्री डॉ. अजय शर्मा, डॉ. आर.पी. अग्रवाल और डॉ. संध्या मदन मोहन शामिल थीं।

Average rating
(0 votes)

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार