Parashuram Sadbhavna Yatra Video

''करना नव निर्माण है लक्ष्‍य विश्‍व कल्‍याण।'' को उद्देश्‍य लेकर छत्‍तीसगढ़ प्रदेश्‍ा में शांति सद्भावना, भाईचारे की कामना सहित ब्राह्मण समाज की सांग‍‍ठनिक मजबूती एवं सर्वसमाजों के बीच एकता के उद्देश्‍य से ''परशुराम सद्भावना यात्रा'' का आयोजन किया गया। यात्रा शुक्रवार 4 अप्रेल 2008 को छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची।

रायपुर आगमन पर भनपुरी में छत्‍तीसगढी ब्राह्मण समाज की संरक्षक एवं पार्षद श्रीमती चंद्रकली पांडेय ने सभी समाज के एक विशाल जन समूह के साथ धार्मिक विधि विधान से परशुराम सद्भावना यात्रा रथ का स्‍वागत किया और भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की।

रायपुर शहर में शोभा यात्रा जय स्‍तंभ चौक से आरंभ होकर विभिन्‍न मार्गों से होकर अंबा मंदिर, सत्‍ती बाजार में समाप्‍त हुई जहां वित्‍त आयोग के पूर्व अध्‍यक्ष श्री वीरेन्‍द्र पांडे जी के मुख्‍य आतिथ्‍य में समापन समारोह का आयोजन किया गया था।