59वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल श्री ई.एस.एल.नरसिम्हन ने ध्वजा रोहण किया।
राज्यपाल ने सम्मान गार्ड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। राज्यपाल श्री नरसिम्हन एवं उनकी पत्नी श्रीमती विमला नरसिम्हन ने राजभवन परिवार के सभी सदस्यों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
राज्यपाल के सचिव श्री पी.सी.दलेई सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी गण अपने परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित थे। परेड का नेतृत्व पी.टी.एस. माना के उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.टोप्पो ने किया।
इस अवसर पर राजभवन सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों को राज्यपाल ने उनके उकृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। जिनमें श्री गोविंद मसखरे, श्रीमती एम. पदमलता, श्री ईतवारदास मानिकपुरी, श्री एम.डी.साहू, श्रीमती सीता देंवागन, श्री शिवराज मंडावी, श्री समारू साहू, श्री बच्चूदास वैष्णव, श्री विमल सिंह, श्री गजानंद साहू, श्री कुंदन सिंह, श्री आर.डी.तिवारी, श्री नकूल निर्मलकर, श्री दिनेश श्रीवास, श्री संतोष मंडावी, कु. आरती सपहा, श्रीमती सुषमा सहारे, श्री चिन्ताराम घृत्लहरे, श्री एस.कसैय्य, श्री पुनाराम पारथी, श्री रविकर, श्री अभिनव तिवारी, श्री डी.पी.सोलंकी, श्रीमती सुधा सरकार, श्री ओ.पी.यदू, श्री नारायण श्रीवास और श्री धन प्रसाद साहू को सम्मानित किया गया।