गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल फहरायेंगे राष्ट्रीय ध्वज

प्रदेश के राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन देश के उनसठवें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

इसके पहले राज्यपाल श्री नरसिम्हन राजभवन में प्रात: 8 बजे ध्वजारोहण करेंगे। राज्यपाल श्री नरसिम्हन राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्राहलय के मुक्ताकाश मंच पर आयोजित गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शाम 7 बजे शुभारंभ भी करेंगे।