गणतंत्र दिवस पर सभी मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के सभी मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य के गांव, गरीब और किसानों की बेहतरी के लिए प्रदेश सरकार की वचनबध्दता को दोहराते हुए राष्ट्र के विकास में छत्तीसगढ़ के योगदान का भी उल्लेख किया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां संयुक्त रूप से जारी अपने बधाई संदेश में प्रदेश सरकार के गृह, जेल और सहकारिता मंत्री श्री रामविचार नेताम, राजस्व, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, पंचायत और ग्रामीण विकास तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अजय चंद्राकर, स्वास्थ्य और नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अमर अग्रवाल, जल संसाधन और श्रम मंत्री श्री हेमचंद यादव, कृषि मंत्री श्री मेघाराम साहू, आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गणेशराम भगत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री श्री सत्यानंद राठिया, लोक निर्माण और उद्योग राज्य मंत्री श्री राजेश मूणत, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण राज्य मंत्री सुश्री लता उसेंडी, उच्च शिक्षा और जनशक्ति नियोजन राज्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री केदार कश्यप और संसदीय सचिव सर्वश्री पूनम चंद्राकर, रामसेवक पैकरा, छतराम देवांगन, डॉ. त्रिविक्रम भोई, संजीव शाह, देवलाल दुग्गा, डॉ. सुभाऊ कश्यप और श्रीमती रमशीला साहू ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।