भव्य और आकर्षक होगा 'केपिटल काम्प्लेक्स'

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज रायपुर 21 जनवरी 2008 को नया रायपुर क्षेत्र के ग्राम राखी में राज्य के केपिटल काम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 179 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले इस काम्प्लेक्स का कुल क्षेत्रफल 6 लाख 70 हजार वर्गफीट होगा,जिसमें पांच ब्लॉक होंगे। इस काम्प्लेक्स का निर्माण कार्य 24 माहों में पूरा करने का लक्ष्य है।
Click to Play VideoClick to Play Videoclick to play videoclick to play video
केपिटल काम्प्लेक्स में मंत्रालय भवन, विभागाध्यक्षों के कार्यालय, विधानसभा भवन, लेण्ड स्केप, पौध रोपण, वाहन पार्किंग आदि शामिल होगा। काम्प्लेक्स के प्रस्तावित पांच ब्लॉकों में पहला ब्लॉक मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए होगा। इसके पांचवे तल पर मुख्यमंत्री कक्ष और मुख्यमंत्री सचिवालय होगा। दूसरा ब्लॉक सेकेटरीज ब्लाक होगा, जिसमें मुख्यसचिव और अन्य सचिवों के लिए 29 कक्ष होंगे। इस ब्लॉक में 3 कान्फेन्स हॉल, एक मीटिंग हाल तथा केंटिन होगा। ब्लॉक 3 मंत्रालयीन कर्मचारियों के लिए होगा, जिसमें 72 नग हॉल बनाने का प्रावधान है। ब्लॉक चार में मंत्रालय से संबंधित सुरक्षा गार्ड, पम्प स्टेशन, बिजली पैनल कक्ष और ब्लॉक पांच में लाबी रहेगा।

काम्प्लेक्स निर्माण में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसमें हाई ग्रेड कांक्रीट एवं स्टील का उपयोग करते हुए भवन को फ्रेम स्ट्रक्चर के आधार पर कॉलम, बीम एवं फ्लेंट स्लेग का उपयोग किया जाएगा। काम्पलेक्स में कुल 13 नग लिफ्ट लगाए जाएंगे। भवन का तापमान नियंत्रण के लिए भवन के चारों तरफ कांक्रीट की दीवार का निर्माण किया जाएगा तथा छत पर सेरेमिक क्रेजी टाइल्स भी लगाया जाएगा। अत्याधुनिक अग्नि शामक यंत्रों का प्रावधान भी इस काम्प्लेक्स में किया जा रहा है। केपिटल काम्प्लेक्स के निर्माण का जिम्मा मेसर्स आई.व्ही.आर.सी.एल. इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड प्रोजेक्टस लिमिटेउ हैदराबाद को दिया गया है।

'एक्सप्रेस वे' के निर्माण कार्य का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज नया रायपुर क्षेत्र के ग्राम नवागांव में प्रथम चरण के अन्तर्गत 67 किलोमीटर लम्बाई की 'एक्सप्रेस वे' के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। इस कार्य की कुल लागत रूपये 302करोड़ 60 लाख रूपये होगी। इस 'एक्सप्रेस वे ' में आठ और छह लेन की सड़कों का निर्माण होगा। निर्माण कार्य को व्यवस्थित तथा सुचारू रूप से संचालित करने के लिए निर्माण कार्य को दो पैकेज में बांटा गया है। प्रथम पैकेज के अन्तर्गत कुल 32 किलोमीटर लम्बाई की 4 लेन-मार्ग का निर्माण होगा, जिसमें 8.51 किलोमीटर, एक्सप्रेस-वे होगा, जो राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6 को नया रायपुर से जोड़ेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6 पर एक इंटरचेंज, 2 नग अंडरपास, 8 नग लघु पुल, 97 नग पाइप, बाक्स पुलिया तथा 2.12 किलोमीटर तक फुटपाथ निर्माण कार्य सम्मिलित किया गया है।

मार्गों में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था तथा पर्यावरण सुरक्षा हेतु पौधरोपण का एवं प्राकृतिक छटा कार्य किया जाना है। यातायात सुरक्षा के लिए यातायात संकेत, रोड मार्किंग एवं सिग्नल का प्रावधान रखा गया है। बस स्टाप और पेट्रोल पंप आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। दोनों पैकेज का निर्माण कार्य 24 माह में पूरा किया जाना है। निर्माण कार्य हेतु मेसर्स बी. सिनैया एण्ड कंपनी (प्रोजेक्ट्स) लिमिटेड, हैदराबाद से अनुबंध किया गया है। निर्माण गुणवत्ता पर्यवेक्षण कंसल्टेंट हेतु मेसर्स सेलाडिया एसोसिए्स को नियुक्त किया गया है। मार्ग निर्माण का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा स्थापित ''भारतीय सड़क कांग्रेस'' द्वारा निर्धारित आधुनिकतम मापदंडों के अनुरूप किया जाएगा। यातायात हेतु आधुनिकतम कम्प्यूटर सिस्टम से संचालित स्वचालित विद्युत सिग्नलों का उपयोग किया जायेगा।

Dr Raman Singh at Inauguration of Capital Complex First Phase Work

Dr Raman Singh Inaugurates Capital Complex first work

Dr Raman Singh Inaugurates Capital Complex first work

Ramesh Bais at Inauguration of Capital Complex

Swagat at Inauguration of Capital Complex First Phase Work

Welcome speech by NARDA Head

मंत्रालय भवन (केपिटल कॉम्पलेक्स) और सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल सोमवार 21 जनवरी को राजधानी रायपुर के नजदीक ग्राम राखी में अपरान्ह तीन बजे मंत्रालय भवन (केपिटल कॉम्पलेक्स) सहित प्रथम चरण की सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। मंत्रालय भवन निर्माण के लिए राज्य शासन द्वारा 179 करोड़ 12 लाख रूपए और सड़कों के निर्माण के लिए 302 करोड़ 60 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। मंत्रालय भवन और सड़कों का निर्माण दो वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य है। इन निर्माण कार्यों के लिए हैदराबाद की दो निजी कम्पनियों से अनुबंध किया गया है। मंत्रालय भवन का निर्माण छह लाख 70 हजार वर्गफीट भूमि पर किया जाएगा, जबकि सड़कों की कुल लम्बाई 67 किलोमीटर होगी, जिनमें फोरलेन सड़क सहित पूल-पुलिया, फुटपाथ, विद्युत व्यवस्था और वृक्षारोपण के कार्य भी शामिल हैं।

निर्माण कार्यों के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री रमेश बैस करेंगे। नया रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री गणेशराम भगत, राजस्व, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, नगरीय प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल, गृह, जेल और सहकारिता मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री अजय चन्द्राकर, लोक निर्माण तथा उद्योग राज्य मंत्री श्री राजेश मूणत और मंदिर हसौद क्षेत्र के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।