राजधानी में आज स्वामी विवेकानन्द स्मृति व्याख्यान

महान दार्शनिक स्वामी विवेकानन्द की जयंती की पूर्व संध्या पर राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा कल 11 जनवरी को यहां उनकी स्मृति में व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्थानीय कलेक्टोरेट के नजदीक टॉउन हाल में शाम 5.30 बजे प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री रमेश बैस और श्रीमती करूणा शुक्ला, पंचायत और ग्रामीण विकास तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अजय चन्द्राकर तथा नगर निगम रायपुर के महापौर श्री सुनील सोनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। स्वामी विवेकानन्द स्मृति व्याख्यान के इस कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन रायपुर के स्वामी सत्यस्वरूपानन्द जी महाराज और वरिष्ठ चिंतक और लेखक श्री कनक तिवारी प्रमुख वक्ता होंगे। संस्कृति विभाग ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।