85.35 Lakhs Approved for Keshla Stopdame

केशला स्टापडेम के लिए 85.35 लाख रूपए मंजूर

राज्य सरकार ने रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग में केशला स्टापडेम निर्माण के लिए 85 लाख 35 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल संसाधन विभाग ने यहां मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। सार्वजनिक निस्तारी सुविधा और भू-जल संवर्धन के लिए इस स्टापडेम का निर्माण पतालु नाले पर किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Average rating
(0 votes)

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार