भारत सरकार हॉकी और फुटबाल सहित खेलों में उत्कृष्टता के संवर्धन के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल परिसंघों के प्रयासों को बढावा देती है । भारतीय खेल प्राधिकरण (भाखेप्रा) के जरिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन के लिए सहायता प्रदान करने के अलावा, सरकार देश में तथा देश से बाहर प्रशिक्षण तथा प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय टीमों की सहभागिता के लिए उच्च प्रदर्शन वाले प्रशिक्षकों को लगाने के लिए सहायता प्रदान करती है ।
विशिष्ट रूप से हाकी में, सरकार ने राष्ट्रीय पुरूष और महिला टीमों तथा जूनियर राष्ट्रीय टीमों को तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए उच्च प्रदर्शन वाले विदेशी विशेषज्ञ को तकनीकी सलाहकार के रूप में लगाया है । इसके अतिरिक्त, 14-21 के आयु वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भाखेप्रा की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रशिक्षित किया जाता है, जिसमें भाखेप्रा प्रशिक्षण केन्द्रों तथा भाखेप्रा विशेष क्षेत्र खेल केन्द्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल हैं और बड़ी संख्या में इन खिलाड़ियों के पास हाकी तथा फुटबाल की खेल विधाऐं हैं जिनमें प्रशिक्षण दिया जाता है ।
Comments
Post new comment