राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट्स-गाइड्स और रोवर्स-रेंजर्स को प्रमाण पत्र वितरित
मुख्यमंत्री निवास पर जाग उठा सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास
रायपुर, 13 मई 2008 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने आवासीय परिसर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त 48 स्काउट्स, गाइड्स रोवर और रेंजर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम द्वारा पुरस्कृत इन बच्चों के लिए मैंने यहां मुख्यमंत्री निवास के पारिवारिक वातावरण में यह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया था। इन बच्चों तथा उनके शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए मुझे गर्व का अनुभव हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी को जीवन जीने और हर परिस्थिति में चुनौतियों का मुकाबला करने की कला का प्रशिक्षण स्काउट्स-गाइड्स संगठन में मिलता है। विद्यार्थी इस प्रशिक्षण को आजीवन याद रखते हैं। उन्हें अनुशासन के साथ देश और समाज के लिए बहुत कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। डॉ. सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ स्काउट्स गाइड्स के ये बच्चे हमारी अनमोल धरोहर हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के आवासीय परिसर में सन् 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास उस वक्त साकार होकर जाग उठा, जब भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के 103 छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रकाश और ध्वनि संयोजन के जरिये आजादी की लड़ाई पर आधारित नाटक 'समर यज्ञ' का मंचन किया। इस नाटक में अमर शहीद मंगल पाण्डे और अन्य अनेक वीर शहीदों की यश-गाथा का जीवंत मंचन किया गया। मुख्यमंत्री ने इस शानदार मंचन के लिए बच्चों और उनके अध्यापकों को शाबाशी दी।
प्रदेश के कृषि मंत्री और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री मेघाराम साहू ने भी समारोह को संबोधित किया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन के राज्य मुख्य आयुक्त श्री विनोद खांडेकर ने स्वागत भाषण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह ने सभी बच्चों, शिक्षकों और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा तथा पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री अजय चन्द्राकर, स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री श्री सत्यानंद राठिया और संसदीय सचिव श्री पूनम चन्द्राकर सहित राज्य बेवरेजेस कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद उपासने, विधायक सर्वश्री कोमल जंघेल और प्रीतम दीवान, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरानी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की तीन शिक्षिकाओं - श्रीमती एस.सोनार, श्रीमती पी.पाण्डेय, श्रीमतीनिर्मला सोनी को एशिया पेसिफिक अवार्ड से सम्मानित किया। यह अवार्ड उनके लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन द्वारा मनीला से भेजा गया था। उनके अलावा मुख्यमंत्री ने ग्यारह लोगों को हिमालय वुड बैज पार्चमेंट एवं बीट्स अवार्ड से सम्मानित किया। जिनमें राज्य संगठन आयुक्त रायपुर श्री कैलाश कुमार सोनी सहित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम खोला, अभनपुर के श्री बांके बिहारी वर्मा, सहायक राज्य संगठन आयुक्त बिलासपुर डॉ. सोमनाथ यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गनियारी बिलासपुर के श्री विजय कुमार यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बरमकेला जिला रायगढ़ के श्री पवन कुमार नायक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हिररी, बरमकेला जिला रायगढ़ के श्री लिंगराज पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिलाईगढ़ जिला रायपुर के श्री शंकरलाल साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुसौर जिला रायगढ़ के श्री वासुदेव कसेर, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तारबहार, बिलासपुर के श्री कुशल प्रसाद कौशिक, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) रायपुर, श्रीमती सरिता पाण्डे और जिला संगठन आयुक्त (गाइड) धमतरी कु. तरन्नुम अफरोज शामिल हैं। संगठन के रेंजर्स में राजनांदगांव जिले से कु. प्रतिमा ठाकरे और कु. कविता वागदे तथा रोवर श्री तापस राय जिला रायपुर को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने जिन 31 स्काउट्स एवं गाइड्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए उनमें शिक्षा जिला बेमेतरा से नरेश कुमार वर्मा, जिला-धमतरी से राममिलन साहू, कु. निधि टंडन, व्यासनारायण साहू, भरतलाल साहू और महेन्द्र कुमार सेन, जिला-दुर्ग से कु. रानी देवांगन, फनेन्द्र कुमार लोधी और छत्रपाल, जिला-कबीरधाम से कु. अनामिका पात्रे, महेन्द्र कुमार चन्द्राकर और षडानन शर्मा, जिला-कोरिया से कु. जया विश्वकर्मा, जितेन्द्र शिवहरे, रविप्रकाश तिवारी, विवेक कुमार, रंजीत विश्वकर्मा और विकास विश्वकर्मा, जिला-महासमुंद से कुमारी खुश्बू, देवेश साहू, चुन्नीलाल साहू और प्रियंका पीटर, जिला-रायगढ़ से जितेन्द्र कुमार नायक तथा जिला रायपुर से जागेश्वर सिंह, कुमारी राखी शर्मा, भागवत साहू, पी.गोपाल और कुमारी रीना दीप शामिल हैं।
Recent comments
1 week 7 hours ago
2 weeks 2 days ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 2 days ago