सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्प

राजस्‍थान जयपुर, 15 अप्रेल। उद्योग मंत्री डा.दिगम्बर सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार ने गरीब को केन्द्र बिन्दु मानकर शुरू की गई योजनाओं का प्रतिफल है कि आज इन योजनाओं का सर्वाधिक लाभ गरीब व पिछडे वर्ग के लोगों को मिला है वहीं अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन से प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है।
डा.दिगम्बर सिंह हाल ही भरतपुर जिले के कुम्हेर पंचायत समिति क्षेत्रा के अवार गांव में 88 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत 3 लाख रुपये की लागत से कक्षा कक्षों, 3 लाख रुपये की लागत से आयुर्वेद औषधालय भवन, बालिका कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में 4 लाख 25 हजार रुपये की लागत से कक्षा कक्षों का निर्माण, 90 हजार रुपये की लागत से तैयार की गई लखन माइनर से अवार तक की पानी लाने की चैनल का लोकार्पण एवं करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 33 के.वी.विद्युत उपकेन्द्र के शिलान्यास के बाद आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
विकास को सतत प्रक्रिया बताते हुए उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे विकास होता है तो लोगों की आवश्यकताएं भी बढ़ती जाती है, जिन्हें एक साथ पूरा किया जाना संभव नहीं हैं जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र एवं जिले में पिछले साढे चार वर्षों के दौरान जो विकास कार्य हुए है उन्हीं का परिणाम है कि आज भरतपुर जिला अन्य विकसित जिलों की श्रेणी में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसवों में वृध्दि होने के कारण मातृ एवं शिशु मृत्युदर में कमी आई है। उन्होंने बताया कि कुम्हेर क्षेत्र में पिछले चार वर्षों में 23 नये उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत कर उन्हें भवन निर्माण के लिए राशि भी आवंटित की गई है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि बेरोजगारी से निजात दिलाने के लिए बंद पडे उद्योगों को खुलवाने के अलावा नये उद्योग लगवाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भरतपुर में शीघ्र रोजगार मेला लगवाकर बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जायेगा। जिसमें तकनीकी एवं सामन्य वर्ग की अलग-अलग भर्ती कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि कुम्हेर क्षेत्रा में करीब एक करोड़ रुपये की लागत की 6 नई सड़कें स्वीकृत की गई है तथा मंहगाया रोड से गांव तक की लिंक सडक, सजौला से अवार तक की सडकों का निर्माण भी कराया जायेगा। उन्होंने गांव में खरंजे आदि के कार्य नरेगा योजना में कराने का सुझाव दिया।
कार्यक्रम में सहकारी डेयरी के अध्यक्ष श्री कुशलपाल सिंह, सरपंच बलवीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य श्री रामवीर सिंह के अलावा सर्वश्री करतार सिंह, ओमप्रकाश आजऊ, गोविन्दसिंह, तेजवीर सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। गांव की ओर से उन्हें 51 किलो की माला भी पहनाई व बजन के बराबर राशि भेंट की। समारोह में मण्डी समिति के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह बिल्लू, श्री नरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, श्रीगणेश गुनसारा, भरत सिंह, बैकुण्ठी सिंह, हुब्बलाल, उदयसिंह, भरतसिंह आदि उपस्थित थे।
इसके पश्चात उद्योग मंत्री ने डहरा से नंगला तुहीराम एवं नंगला करन सिंह से नंगला बोहरा तक नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण भी किया।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.