राज्य में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के डेढ़ हजार से अधिक धान खरीदी केन्द्रों पर कल 10 जनवरी तक एक हजार 807 करोड़ रूपए से अधिक राषि के 23 लाख 77 हजार 491 मीटरिक टन धान खरीदा जा चुका है। धान खरीदा का यह विषेष अभियान विगत एक नवम्बर 2007 से चल रहा है। इस दौरान विगत लगभग 71 दिनों में इन समितियों मेें खरीदे गए धान में चार लाख 81 हजार मीटरिक टन मोटा, सात लाख 59 हजार मीटरिक टन ग्रेड-ए तथा चार लाख 69 हजार 629 मीटरिक टन सरना धान शामिल है।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेष में सबसे अधिक रायपुर जिले में अब तक 477.45 करोड़ रूपए से अधिक राषि का 6 लाख 30 हजार 825 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। दूसरे नम्बर पर दुर्ग जिले में 275.97 करोड़ रूपए से अधिक राषि का तीन लाख 64 हजार 109 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। महासमुंद जिले में 195.49 करोड़ रूपए से अधिक राषि का दो लाख 60 हजार 138 मीटरिक टन धान खरीद जा चुका है। धमतरी जिले में 156.08 करोड़ रूपए से अधिक राषि का दो लाख 04 हजार 50 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। राजनांदगांव जिले में 102.78 करोड़ रूपए से अधिक राषि का एक लाख 35 हजार 457 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। कबीरधाम जिले में 29.10 करोड़ रूपए से अधिक राषि का 37 हजार 969 मीटरिक टन धान खरीदा जा चुका है। बिलासपुर जिले में 132.08 करोड़ रूपए से अधिक राषि का एक लाख 72 हजार 191 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
इसी प्रकार कोरबा जिले में 12.33 करोड़ रूपए से अधिक राषि का 16 हजार 474 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। जांजगीर-चाम्पा जिले में 150.15 करोड़ रूपए से अधिक राषि का एक लाख 98 हजार 128 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। रायगढ़ जिले में 136.66 करोड़ रूपए से अधिक राषि का एक लाख 79 हजार 489 मीटरिक टन धान खरीदा जा चुका है। जशपुर जिले में 7.23 करोड़ रूपए से अधिक राषि का नौ हजार 448 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। सरगुजा जिले में 43.66 करोड़ रूपए से अधिक राषि का 55 हजार 237 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। कोरिया जिले में 5 करोड़ 45 लाख रूपए से अधिक राषि का सात हजार मीटरिक टन धान खरीदा जा चुका है। उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में 48.92 करोड़ रूपए से अधिक राषि का 63 हजार 822 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। बस्तर (जगदलपुर) जिले में 29.11 करोड़ रूपए से अधिक राषि का 36 हजार 871 मीटरिक टन धान खरीदा गया है। दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में 4.96 करोड़ रूपए से अधिक राषि का छह हजार 282 मीटरिक टन धान खरीदा जा चुका है।
Recent comments
1 week 5 hours ago
2 weeks 2 days ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 2 days ago