वाणिज्यिक कर मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने सिविल लाईन स्थित वाणिज्यिक कर भवन परिसर में 73 लाख रूपये की लागत से निर्मित वाणिज्यिक कर वृत-2 एवं वृत-5 कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।


छत्तीसगढ़ की राजधानी, रायपुर जिले में वाणज्यिक कर के पांच वृत कार्यालय हैं, इनमें से वृत-3 और वृत-1 पहले से ही वाणिज्यिक कर भवन में संचालित हो रहे हैं। वृत-5 और वृत-2 कार्यालय वर्तमान में रायपुर विकास प्राधिकरण के भवन में संचालित हो रहे हैं। इन दोनों वृत कार्यालयों के लिए नये भवन बन जाने से ये कार्यालय भी वाणिज्यिक कर भवन के विस्तारित भवन में शिफ्ट हो जाएंगे।
लोकार्पण के पश्चात श्री अग्रवाल ने नये भवन का अवलोकन भी किया। आयुक्त वाणिज्यिक कर श्री अजय सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
वाणिज्यिक कर मंत्री श्री अग्रवाल ने वाणिज्यिक कर के दो कार्यालय भवन के उद्धाटन पर विभाग के अधिकारियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वाणिज्यिक कर के विभिन्न वृत कार्यालय एक ही परिसर में होने से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा व्यवसाईयों को भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक कर के वृत-चार कार्यालय को भी मुख्यालय परिसर में शीघ्र शिफ्ट करने की कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर श्री बी.एस. ओटी, उपायुक्त श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, व्यवसायिक संघों के प्रतिनिधि तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
Comments
Post new comment