राशन कार्ड धारकों की सूची ग्राम पंचायतों में प्रदर्शित की जाए - डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी

उच्च शिक्षा, विज्ञान-तकनीकी एवं जनशक्ति नियोजन मंत्री सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने अम्बिकापुर में ग्राम सुराज अभियान के संबंध में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अधिकारियों की बैठक ली। डॉ. बांधी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों की दीवारों पर राशन कार्ड धारकों की सूची प्रदर्शित की किये जाने चाहिए। इसके साथ ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कॉल सेंटर का टेलीफोन नम्बर भी दर्ज हो, जिससे कोई भी व्यक्ति खाद्यान्न गड़बड़ी की सूचना तत्काल दे सके। उन्होंने रोजगार गारंटी योजना के तहत् भूमि समतलीकरण के कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कार्य परिणाम मूलक होना चाहिए। इससे किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिलता रहेगा।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि ग्राम सुराज के लिए सभी आवश्यक तैयारी कर ली जाए। जनता की समस्याओं का तेजी से निराकरण करें। जनहितकारी कार्यों में लापरवाही पर अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। प्रभारी मंत्री ने नगर निगम क्षेत्र में वार्ड की जनता की सुविधा को देखते हुये सेंटर में राशन दुकान की व्यवस्था करने कहा। मिलावटी खाद्य-तेल पर की कार्यवाही के संबंध में प्रभारी मंत्री के द्वारा जानकारी लेने पर बताया गया कि 8 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जा चुकी है। इनमेंं से दो व्यक्ति गिरफ्तार हो चुके है, और 6 व्यक्तियों को पुलिस फरार हैं। स्वास्थ्य संबंधी चर्चा के दौरान प्रभारी मंत्री ने जननी सुरक्षा का लाभ सभी को देने के लिए स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास के बीच बेहतर सामंजस्य पर जोर दिया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए दिये गये अनटाईट फण्ड का समुचित उपयोग करने कहा है। जीवनदीप समिति के माध्यम से अस्पतालों में ड्राईवर व अन्य पदों के लिए भर्ती करने कहा गया है। बैठक में सीएमओ ने बताया कि जिला स्तर से लेकर सेक्टर स्तर तक काम्बेट टीम गठित है। मितानिन और डिपो होल्डरों के बीच दवा उपलब्ध करायी गयी है। पेयजल शुध्दिकरण के लिए निर्देश दे दिये गए हैं। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा लिये गए निर्णय के अनुसार 21 से 30 अप्रैल तक ग्राम सुराज अभियान चलेगा। इसमें 282 दल गांव-गांव की पद यात्रा करेगा और वहीं रात्रि विश्राम करेगा। स्थानीय समस्याओं को यथासंभव उसी समय दूर करने का प्रयास किया जाएगा। जो समस्याएं जिला स्तर व शासन स्तर पर होगी उनका निराकरण के लिये आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। शिकायतों-समस्याओं का कम्प्यूटरीकृत पंजीयन किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि जिले में ट्रायल ग्राम सुराज अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संबंध में कलेक्टर ने बताया कि जिन हितग्राहियों का नाम बी.पी.एल. सूची में है वे ही खाद्यान्न के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि किन्हीं कारणवश यदि पात्र हितग्राहियों के राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं तो उनके कार्ड बनाने की व्यवस्था जिला स्तर पर की गई है। कलेक्टर ने बताया कि अब तक 28 एफ.आई.आर. दर्ज करायी जा चुकी है। हर माह की 4 तारीख तक खाद्यान्न का भण्डारण कराया जा रहा है। जिले के 75 पहुंचविहीन केन्द्रों में बरसात के दौरान 4 माह के खाद्यान्न के भण्डारण के लिए मई माह में कार्यवाही की जाएगी।

इस बैठक में अम्बिकापुर विधायक एवं राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री कमलभान सिंह, सामरी विधायक श्री सिध्दनाथ पैकरा, सीतापुर विधायक श्री अमरजीत भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विजयप्रताप सिंह, पाठयपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल, सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपस्थित थे।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार