राज्य सरकार से जनता खुश : मुख्यमंत्री


रायपुर, 14 मई 2008 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि राज्य शासन द्वारा विगत लगभग साढ़े चार वर्ष में आम जनता की बेहतरी के लिए शुरू की गयी विभिन्न योजनाओं से आम आदमी में उम्मीदों की किरण जागी है। आम जनता को व्यवस्था में सुखद परिवर्तन नजर आ रहा है और वह प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से काफी खुश है। डॉ. सिंह ने कहा कि समूचे प्रशासन तंत्र ने योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डॉ. रमन सिंह ने आज कलेक्टर कान्फ्रेन्स में प्रदेश के अधिकारियों, कलेक्टरों की टीम को अच्छा कार्य करने के लिए बधाई दी और कहा कि जनता के मन में शासन की संवेदनशील छवि उभरी है। आम जनता को ऐसा लग रहा है कि उनकी बात कोई सुनने वाला है। छत्तीसगढ़ ने अनेक क्षेत्रों में अच्छा कार्य किया है। डॉ. सिंह ने कहा कि आगे के चार माह योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को और अधिक मेहनत करने के निर्देश दिए।

डॉ. सिंह ने जुलाई से प्रारंभ हो रहे स्कूल चलो अभियान को व्यापक पैमाने पर चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शाला प्रवेश के पहले दिन बच्चों को यह अहसास कराना चाहिए कि घर से दूर भी उनका दूसरा घर है। उनका खीर पूड़ी से स्वागत किया जाए और अपनत्व का माहौल दिया जाए। उन्होंने भावी पीढ़ी को अच्छे संस्कार और अच्छा माहौल उपलब्ध कराने पर जोर किया। उन्होंने ड्रॉप आउट दर को कम करने के लिए और अधिक प्रयास करने के निर्देश दिए।

डॉ. सिंह ने गत वर्षों मे ग्राम सुराज अभियान के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस माह प्रभारी मंत्रियो द्वारा जिलो में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी। डॉ. सिंह ने नवा अंजोर के हितग्राहियों का सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए, जिससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने पिछड़ा क्षेत्र अनुदान योजना के तहत कुछ समूहों जैसे हस्तशिल्पियो आदि को चिन्हित कर उनके कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए। स्कूल शिक्षा और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री अजय चन्द्राकर, मुख्य सचिव श्री शिवराज सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री एस.मिंज, प्रमुख सचिव राजस्व श्री एन.के.असवाल, सचिव खाद्य डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री पी.सी.दलेई, सचिव महिला एवं बाल विकास श्री पी.रमेश कुमार, सचिव नगरीय प्रशासन श्री सी.के.खेतान, सचिव कृषि श्री विकास शील, सचिव राजस्व श्री दुर्गेश मिश्रा, कमिश्नर रायपुर श्री बी.एल.अग्रवाल, कमिश्नर बिलासपुर श्री एस.के.तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री के.सुब्रमणियम और संयुक्त सचिव श्री अमन कुमार सिंह भी बैठक में उपस्थित थे।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार